फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   10 boys heads tonsured

क्लास बंक करने पर 12 बच्चों को कर दिया गंजा

Mon, 02 Feb 2015 03:27 PM IST
Updated Mon, 02 Feb 2015 03:27 PM IST
विज्ञापन
10 boys heads tonsured

बेंगलुरु के एक स्कूल के हॉस्टल में रहने वाले 12 बच्चों को क्लास बंक करने की ऐसी सजा दी गई कि बच्चों के माता पिता ने वार्डन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


वार्डन ने क्लास बंक करने के लिए इन 12 बच्चों का सर मुंडवा दिया है। ये बच्चे विट्टल माल्या रोड पर स्थित जोसेफ्स इंडियन हाई स्कूल में कक्षा 9 और कक्षा 10 में पढ़ते हैं।
विज्ञापन


इस हॉस्टल के वार्डन का नाम ब्रदर किरन है। वार्डन के अनुसार जिन बच्चों के सिर मुंडवाए गए हैं उनके सिर में जूं और डैंड्रफ हो गया था, जिसके चलते ऐसा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां यह देखकर रह गई हैरान

10 boys heads tonsured

डीसीपी संदीप पाटिल ने कहा, "स्कूल की तरफ से बच्चों के स्वास्थ्य को इसकी वजह बताया जा रहा है। हम बच्चों और वार्डन से पूछताछ कर रहे हैं।" बच्चों के मां-बाप यह मानते हैं कि बच्चे क्लास बंक करके मैदान में खेल रहे थे, लेकिन इस तरह की सजा दिए जाने को लेकर वो स्कूल प्रशासन से गुस्सा हैं।

शिकायत करने वाले व्यक्ति ने कहा, "मैं यह मानता हूं कि बच्चों ने क्लास बंक की थी। किरन ने मंगलवार को मुझे बुलाकर कहा भी था कि मेरा बेटा क्लास बंक करता है, जिसके लिए उसे सजा दी जाएगी। जब बुधवार को मेरी पत्नी स्कूल पहुंची तो वह यह देखकर चौंक गई कि हमारे बेटे का मुंडन किया गया है। क्या किसी को सजा देने का ये तरीका होता है?"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed