दिन भर की 10 बड़ी खबरें बस 10 मिनट में पढ़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनने में भले अजीब लगे लेकिन इन दिनों पुर्तगाली नरेंद्र मोदी के बारे में बात करते नहीं थक रहे, जबकि इतालवी राहुल गांधी के बारे में चर्चा करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
मौजूदा लोकसभा चुनावों में जीत के जरिए सत्ता तक पहुंचने की कोशिश कर रहे इन दोनों नेताओं को सोशल मीडिया में विदेशी भाषाओं के जरिए भी बड़ी तादाद में प्रशंसक मिल रहे हैं। सोशल मीडिया एनालाइसिस प्लेटफॉर्म मेरुकी के मुताबिक अंग्रेजी के बाद पुर्तगाली ऐसी पसंदीदा भाषा है, जिसमें भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी (#Namo) के बारे में चर्चा हो रही है।
इसी तरह चौंकाने वाली बात यह है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी (#RaGa) के बारे में चर्चा इंडोनेशियाई और इतालवी भाषाओं में चर्चा जा रही है, जबकि राहुल के पोस्ट आम तौर पर अंग्रेजी और हिंदी में होते हैं।
दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी के ब्लॉग का अनुवाद आठ भारतीय भाषाओं के अलावा स्पेनिश, चीनी, जापानी और रूसी में भी किया जाता है। मेरुकी ने 1 मार्च से 17 अप्रैल के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर न्यूजफीड का विश्लेषण किया और पाया कि मोदी के मामले में 1.5 लाख फीड अंग्रेजी में थे और चार हजार के करीब पुर्तगाली में।
हर रोज में मेरे कपड़े उतारे जाते थे
हर रात एक नया शख्स मेरे कपड़े उतारता था। वो मुझे हमेशा नशे में धुत रखते थे, ताकि मेरे शरीर के साथ जो कुछ हो रहा है मैं उसका विरोध न कर सकूं। उन्होंने मुझे एक सेक्स ट्वॉय बना डाला था।
न्यूजर्सी के छोटे से इलाके में रहने वाली 14 साल की हौली ऑस्टिन स्मिथ ने अपने साथ हुए सेक्स के घिनौने इस खेल को पेज-दर-पेज बयान किया है।
स्मिथ के जिस्मफरोशी के धंधे तक पहुंचने की कहानी तब शुरू होती है जब वह महज 14 साल की थीं।
इस कच्ची उम्र में ही स्मिथ के चचेरे भाई ने उनका यौन शोषण किया। जब स्मिथ ने यह बात मां-बाप को बताई तो उन्होंने उल्टा उसे ही ताना मारा।
केजरीवाल की पोल खुलेगी अब!
पोस्टर खेल के बाद अब भाजपा आपा संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक सनसनीखेज किताब ला रही है। भाजपा का दावा है कि 64 पन्नों की ये बुकलेट केजरी की पोल खोल देगी।
बुकलेट का शीर्षक है 'आप ऐसा है...'। भाजपा कार्यकर्ता देश भर में इस बुकलेट को बांट रहे हैं। किताब के छह अध्याय हिंदी और चार अध्याय अंग्रेजी में हैं।
किसने बिगाड़ा सांप्रदायिक माहौल?
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आलोचक ये कहकर बराबर उन्हें घेरते रहे हैं कि उनके दो साल के कार्यकाल में मुज़फ़्फ़रनगर समेत 100 से अधिक दंगे हो चुके हैं। लेकिन अखिलेश इसके लिए अपनी पार्टी को नहीं बल्कि पूरी तरह भाजपा को ज़िम्मेदार बताते हैं। दरअसल दंगे और उसके आधार पर होने वाला ध्रुवीकरण पश्चिमी उत्तर प्रदेश और रुहेलखण्ड में चुनाव का मुख्य मुद्दा बनाया गया।
भले ही इस ध्रुवीकरण के लिए सत्ताधारी समाजवादी पार्टी और भाजपा दोनों ही को ज़िम्मेदार माना जा रहा हो लेकिन अखिलेश यादव ने बीबीसी के साथ ख़ास इंटरव्यू में इसके लिए केवल भाजपा को ही दोषी ठहराया। उन्होंने कहा, "भारतीय जनता पार्टी का प्रयास था कि सांप्रदायिक ध्रुवीकरण हो जाए और एक डिवीज़न दिखाई दे। लेकिन समाजवादी पार्टी ने उस कोशिश को रोका है।"
अखिलेश का कहना है कि 'धार्मिक सद्भावना और धर्म निरपेक्षता के पक्ष में मतदान हुआ है जो अच्छी बात है।' यह पूछने पर कि ध्रुवीकरण में समाजवादी पार्टी का क्या योगदान है, अखिलेश ने भाजपा को पूरी तरह ज़िम्मेदार ठहराते हुए कहा, "जो कम्युनल रास्ता है, जो साम्प्रदायिकता का रास्ता है वो उनको आसान दिखता है। वहीं सेक्युलर होना बहुत मुश्किल है। जो उत्तर प्रदेश में माहौल बना है, केवल सीट जीतने के लिए, उसके लिए पूरी ज़िम्मेदार भारतीय जनता पार्टी है।"
पाकिस्तान से आने वाले हथियार हो गए गायब
कैबिनेट सचिवालय और गृह मंत्रालय ने आईबी और रॉ के खास अधिकारियों को हथियारों के एक लापता जखीरे को खोजने की जिम्मेदारी दी है। पिछले महीने के आखिरी सप्ताह में बांग्लादेश के रास्ते देश में दाखिल हथियारों की यह खेप एजेंसियों के रडार से अचानक गायब हो गई थी।
चुनाव के मद्देनजर फरवरी महीने में समुद्री रास्तों से हथियार, मादक पदार्थ और नकली नोटों की तस्करी संबंधी गृह मंत्रालय की चेतावनी के बावजूद एजेंसियों के हाथों इस संवेदनशील मामले के फिसलने से खुफिया हलकों में खलबली मची हुई है।
उच्च पदस्थ सरकारी सूत्रों ने अमर उजाला को बताया है कि यह जखीरा मार्च के आखिरी हफ्ते में एक मालवाहक जहाज में छुपाकर पाकिस्तान के कराची पोर्ट से बांग्लादेश के कुतुबदिया पोर्ट पर पहुंचाया गया।
HCL में भर्ती, करें ऑनलाइन आवेदन
हिंदुस्तान कॉपर लि.(एचसीएल) ने 60 पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में डिप्टी जनरल मैनेजर,एसिस्टेंट जनरल मैनेजर, चीफ मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और एसिस्टेंट मैनेजर के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य उम्मीदवार 16 मई, 2014 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इन पदों के लिए ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी अथवा मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं।
फेसबुक पर प्यार का यूं हुआ खूनी अंत!
फेसबुक पर हुई एक दोस्ती और प्यार का खूनी अंत सामने आया है। खून से लथपथ उस युवा जोड़े की लाश देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि मामला कितना पेचिदा रहा होगा। दोनों ने कभी सपने में भी नही सोचा होगा कि ढाई साल पहले फेसबुक पर हुई दोस्ती की कीमत दोनों को जान देकर चुकानी पड़ेगी।
पुलिस के मुताबिक यूपी के मुजफ्फरनगर, गांव बचंदा कालन में रहने वाले राजपाल सिंह के बेटे विनीत सिंह (25) की मुलाकात ढाई साल पूर्व फेसबुक पर ज्योति कोरी से हुई थी।
पीएफ ट्रस्ट खातों का अब ऑनलाइन ट्रांसफर
निजी पीएफ ट्रस्ट अपने कर्मचारियों के पीएफ का प्रबंधन खुद करते हैं। हालांकि इसके लिए इन कंपनियों को केद्र सरकार से मंजूरी लेनी होती है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन(इपीएफओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संगठन ने निजी पीएफ ट्रस्ट के कर्मचारियों के लिए ऑनलाईन पीएफ स्थानांतरण की सुविधा इस वर्ष जुलाई तक शुरू करने की योजना बनाई है।
तो मोदी खून करके भागे!
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को हत्यारा करार दिया।
वह लखनऊ में गोमतीनगर स्थित अपने आवास पर आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, मोदी जब 18 साल के थे, तब एक खून करके घर से भाग गए थे।
जब मीडियाकर्मियों ने बेनी से इस बाबत सुबूत की मांग की तो बेनी ने कहा, मोदी कई साल से गुजरात के सीएम हैं और उन्होंने सारे सुबूत मिटा दिए होंगे।
'बसंती' बोली तीन मिनट और स्टेज गिर गया!
मथुरा से भाजपा की उम्मीदवार और बॉलीवुड में ड्रीम गर्ल कही जाने वाली हेमा मालिनी दो घंटे देर से पहुंचीं, लेकिन उन्हें अपना भाषण बीच में ही रोकना पड़ा, क्योंकि जिस मंच पर खड़े होकर वाले वोटरों से सहयोग मांग रही थी, वो एक हिस्सा ढह गया।
सैकड़ों लोग बसंती को देखने पहुंचे थे और पिछले तीन घंटे से इंतजार कर रही भीड़ बेकाबू होती जा रही थी। रात आठ बजे के करीब हेमामालिनी मथुरा के करीब रिफाइनरी में पहुंचीं, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक छोटी जनसभा का आयोजन किया था।