फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   10 big news within 10 minute

दिनभर की 10 बड़ी खबरें पढ़िए सिर्फ 10 मिनट में

Tue, 08 Apr 2014 07:08 PM IST
Updated Tue, 08 Apr 2014 07:08 PM IST
विज्ञापन
10 big news within 10 minute

हनीमून के दौरान पत्नी की हत्या के आरोप का सामना कर रहे ब्रिटिश

विज्ञापन
कारोबारी श्रीयन देवानी को दक्षिण अफ़्रीका प्रत्यर्पित कर दिया गया है।

देवानी पर हनीमून के दौरान 28 साल की अपनी पत्नी अन्नी की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। अन्नी को नवंबर 2010 में दक्षिण अफ़्रीका के केपटाउन में गोली मार दी गई थी।

देवानी इन आरोपों से इनकार करते रहे हैं और उनके मंगलवार को वेस्टर्न केप हाई कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है।

ब्रिस्टल के व्यापारी अपने प्रत्यर्पण के ख़िलाफ़ पिछले तीन साल से लड़ाई लड़ रहे थे लेकिन उनकी हालिया अपील ख़ारिज हो गई।

अरविंद केजरीवाल को फिर पड़ा थप्‍पड़

10 big news within 10 minute

मंगलवार को हुआ हमला इस बार के चुनाव प्रचार में केजरीवाल पर हुआ पांचवां हमला हुआ। वह मंगलवार को नांगलोई के किराड़ी इलाके में खुली जीप में रोड शो कर रहे थे। तभी एक ऑटो ड्राइवर ने उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ ‌दिया था।

जबकि बीते शुक्रवार को ही राजधानी के दक्षिणपुरी इलाके में एक शख्स ने उन्हें जोरदार मुक्‍का मारा था। तब केजरीवाल ने मुक्‍के से तेज चोट लगने की बात कही थी। जब‌कि आज थप्‍पड़ खाने के बाद वह किसी से कुछ कहे बिना राजघाट चले गए और धरना शुरू कर दिया। हालांकि 75 मिनट बाद ही वह वहां से भी चले गए। उसके बाद उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस की।

वहीं कुछ दिन पहले हरियाणा के चरखी दादरी में उन्हें थप्पड़ का सामना करना पड़ा था। वहीं केजरीवाल के अनुसार गुजरात में भी उनकी गाड़ी का शीशा रॉड से तोड़ दिया गया था। भिवानी में उन्हें मुक्के से मारा गया। बनारस में अंडे और स्याही फेंकी गई थी। ज‌ब‌कि एक पहले भी दिल्ली में स्याही फेंकी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के खिलाफ हुंकार भरेगा बनारस का ये छोरा

10 big news within 10 minute

कई दिनों तक संस्पेस बनाए रखने के बाद कांग्रेस ने अतंतः मंगलवार को वाराणसी सीट अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी को टक्कर देने के लिए पार्टी ने स्‍थानीय विधायक अजय राय को मैदान में उतारा है।

अजय राय का नाम कई दिनों से चर्चा में था। हालांक‌ि आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के वाराणसी से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद माना जा रहा था कि कांग्रेस भी अपने किसी बड़े नेता पर दांव लगा सकती है।

नरेंद्र मोदी के खिलाफ संयुक्त उम्‍मीदवार उतारे जाने की चर्चा भी जोरों पर थी। कांग्रेस अंदरखाने में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी से संपर्क में भी थी।

विज्ञापन

सोनिया के खिलाफ नहीं लड़ेगा केजरीवाल का उम्मीदवार!

10 big news within 10 minute

आम आदमी पार्टी के टिकट पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ मैदान में उतरे रिटायर्ड जस्टिस फखरुद्दीन ने इस दौड़ से अपना नाम वापस ले लिया है। केजरीवाल के लिए यह वाकई तगड़ा झटका है।

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इस बात की पुष्टि की है कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश ने खुद को चुनाव से दूर रखने का फैसला किया है।

छत्तीसगढ़ सड़क हादसे में 18 की मौत

10 big news within 10 minute

छत्तीसगढ़ के सरगुजा ज़िले में एक सड़क दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में 7 महिलाएं भी शामिल हैं।

सरगुजा में हुई इस सड़क दुर्घटना में 17 लोग घायल हुए हैं. उन्हें सरगुजा ज़िला मुख्यालय अंबिकापुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज़िले के पुलिस अधीक्षक पी सुंदरराज ने बताया, “विवाह समारोह में शामिल होने के लिये एक पिकअप वाहन में 35 लोग सीतापुर से प्रतापपुर जा रहे थे. रास्ते में पिकअप गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई।”

जिस जगह पर यह दुर्घटना हुई है, उसे लुचकी घाट का इलाक़ा कहा जाता है। घाटियों के बीच से होकर जाने वाली इस सड़क पर कई मोड़ हैं।

दुर्घटना में घायल लोगों का कहना है कि पिकअप वाहन की रफ्तार काफी तेज़ थी।

अरूण जेटली की प्रॉपर्टी है इतनी!

10 big news within 10 minute

वकालत के बाद सियासत में उतरे भाजपा के नेता अरुण जेटली के पास कुल 113.02 करोड़ रुपए की संपत्ति है। सोमवार को अमृतसर में दाखिल हलफनामे में उन्होंने यह जानकारी दी।

जेटली को अब तक भाजपा के शीर्ष रणनीतिकारों और नरेंद्र मोदी के करीबियों में गिना जाता था, लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया। जेटली हाल तक राज्यसभा में विपक्ष के नेता थे। लेकिन इस बार वो लोकसभा पहुंचने की दौड़ में है। हालांकि, मुकाबला आसान नहीं है। क्योंकि कांग्रेस ने भी मजबूत दावेदार उतारा है।

मुलायम बोले शाह जैसों का नाश कर देंगे

10 big news within 10 minute

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने भाजपा के यूपी के प्रभारी अमित शाह का नाम लिए बिना कहा है कि सपा ऐसे नेताओं का नाश कर देगी।

मुलायम मंगलवार सुबह यहां सपा मुख्यालय पर खबरनवीसों से बात कर रहे थे।

वे अमित शाह का नाम लिए बिना बोले, यूपी का प्रभारी बनकर लोग उल्टे-सीधे बयान दे रहे हैं, जहर घोल रहे हैं.....हम तो उनसे लड़ ही रहे हैं, हमारी पार्टी और नेता भी लड़ रहे हैं...पर चुनाव के बाद देखिए.....सबका नाश कर देंगे।

पत्रकारों ने जब पूछा कि किस नेता की बात कर रहे हैं आप? मुलायम बोले, नाम मत पूछिए...नाश कर देंगे बस।

इससे पहले, मुलायम सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया, देश का विकास रोकना चाहते हैं, उनकी मंशा सांप्रदायिकता फैलाकर राज में आने की है, जो हम कभी कामयाब नहीं होने देंगे।

ऑनलाइन इनकम टैक्स भरने वाले हो जाएं सावधान

10 big news within 10 minute

आयकर का ई-रिटर्न दाखिल करने में सावधानी न बरती गई, तो हो सकता है कि कोई आपके ऑनलाइन रिटर्न अकाउंट में सेंधमारी करके आपकी कर संबंधी जानकारियों को चुरा ले।

वित्त मंत्रालय ने माना है कि कई ई रिटर्न खातों में गैरकानूनी रूप से एक्सेस हुए हैं। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई एक जानकारी के जवाब में मंत्रालय ने बताया है कि कुछ लोगों ने कई ई रिटर्न खातों में अवैध रूप से एक्सेस किया है।

मीसा का है अपने चाचा-ताऊ से मुकाबला

10 big news within 10 minute

हजारों साल पहले कभी गंगा किनारे की इस धरती पर आचार्य विष्णुगुप्त (चाणक्य) ने कहा था कि राजनीति में कोई अपना नहीं होता, अपना होता है महज लक्ष्य। पाटलीपुत्र लोकसभा क्षेत्र में चाणक्य का यह सूत्र अमल होता नजर आ रहा है।

इस चुनाव क्षेत्र में एक तरफ कभी लालू प्रसाद यादव की राजनीति के तीन ध्रुव एक दूसरे से भिड़ रहे हैं तो दूसरी तरफ अस्सी के दशक के पिछड़ों के उभार की प्रतिक्रिया में बनी भूमिहारों की अगुवाई वाली रणवीर सेना के संस्थापक ब्रह्मदेव मुखिया की विरासत अपने वजूद के लिए मैदान में कूद पड़ी है।

कभी लालू के सखा और गुरु दोनों कहे जाने वाले डॉ. रंजन प्रसाद यादव जनता दल(यू) से उम्मीदवार हैं तो तीन दशक तक लालू के दाहिने हाथ माने जाने वाले राम कृपाल यादव भाजपा का कमल थामे मैदान में हैं और अपने इन दोनों ताऊ-चाचा के सामने लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती राजद उम्मीदवार के रूप में हैं।

रेलवे में बन सकते हैं टीचर

10 big news within 10 minute

उत्तर मध्य रेलवे इंटर कॉलेज, टूंडला में जिन विभिन्न विषयों से जुड़े 18 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है उन पदों में विज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, शारीरिक शिक्षा, संगीत, सामाजिक विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्‍त्र, वाणिज्य और जीव विज्ञान विषय शामिल हैं। इन सभी विषयों के लिए पदों की संख्या अलग-अलग निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed