पढ़िए दिनभर की 10 बड़ी खबरें 10 मिनट में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की सीएम और बीजेपी की नेता वसुंधरा राजे के एक बयान ने नए विवाद को जन्म दे दिया है। राजे ने कहा है कि,"सहारनपुर के कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि मोदी के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे। ये तो चुनाव के बाद पता चलेगा कि किसके टुकड़े होंगे।
आपको बता दें कि यूपी के सहारनपुर के कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद ने मोदी पर एक आपत्तिजनक बयान दिया था जिसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि इस मामले में उनको जमानत मिल चुकी है।
ऐसा जगह छुपाया सोना ढूंढ नहीं सका कोई!
कस्टम अधिकारियों ने एक ऐसी महिला यात्री को गिरफ्तार किया है, जो मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अपने अंडरवियर में 2.14 किलोग्राम सोना छिपाकर ले जा रही थी। हैरानी की बात यह है कि उसने 54 लाख रुपए का सोना छिपाने के लिए छह पैंटी पहनी थीं।
नैरोबी से मुंबई पहुंचीं कीनियाई नागरिक जामा दाबिर पर कस्टम के अधिकारियों को शक हुआ और उसे रोक लिया गया। अधिकारी ने कहा, "हम कुछ मानकों के आधार पर मुसाफिरों की प्रोफाइलिंग करते हैं और इसलिए हमने उसे पकड़ लिया। हमारी महिला अधिकारियों ने गौर किया कि उसे चलने में कुछ दिक्कत हो रही है और इस वजह से संकेत मिला।"
पीएफ धारकों को अब होगा घाटा!
नौकरीपेशा लोगों को गर्मी आने से पहले ही लू लग सकती है। केंद्र सरकार ने पूरे वेतन में से 12 फीसद प्रॉविडेंट फंड (पीएफ) काटने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है, जबकि इसे लेकर कई नोटिफिकेशन जारी किये गए थे। यह फैसला देश के 5 करोड़ से ज्यादा पीएफ खाता धारकों को निराश करने वाला है।
मैं बिहार का सीएम बनने को तैयार
शत्रु से जब ये सवाल पूछा गया कि क्या आप आने वाले बिहार विधानसभा चुनावों में पार्टी का चेहरा बनेंगे तो उन्होंने कहा कि मैं अपने चाहते वालों का शुक्रिया अदा करता हूं जो ऐसा चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी में मेरे पास कोई पद नहीं है लेकिन कद है और ये व्यक्तिगत कद है, जैसे लता मंगेशकर की आवाज ही उनकी पहचान है ऐसे ही मेरा व्यक्तित्व मेरी पहचान है।
शत्रु ने कहा कि अगर पार्टी मुझे किसी योग्य समझती है, जिम्मेदारी देती है तो मैं उसे निभाने के लिए तैयार हूं, हालांकि मेरी ऐसी कोई खुद की इच्छा नहीं है।
मुलायम सिंह यादव की प्रॉपर्टी में करीब नौ गुना उछाल
अपने गृह जिले मैनपुरी और नरेंद्र मोदी को चुनौती देने के लिए आजमगढ़ से लड़ रहे मुलायम सिंह यादव की संपत्ति में पिछले दस साल में करीब नौ गुना उछाल आया है।
दस साल पहले 2004 के लोकसभा चुनाव के वक्त उन्होंने जो ब्योरा मुहैया कराया था, उसके हिसाब से उनके पास 1 करोड़ 15 लाख रुपए के करीब संपत्ति थी।
इसके पांच साल बाद 2009 में जब वो चुनाव लड़े, तो इस संपत्ति में जो उछाल आया, उसने कोई हैरानी पैदा नहीं की। 2009 में उन्होंने पर्चा दाखिल करने के वक्त बताया कि उनके और पत्नी के पास कुल 2 करोड़ 23 लाख रुपए की संपत्ति है।
'बदला लेने' वाले बयान पर बवाल
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों के प्रभारी अमित शाह के बयान से सूबे की सियासत एक बार फिर गर्मा गई।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक चुनावी सभा में गुरुवार को अमित शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव मुजफ्फरनगर दंगों में हुए अपमान का बदला लेने का मौका है।
उन्होंने कहा, 'उत्तर प्रदेश विशेषकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सम्मान का चुनाव लड़ा जा रहा है। ये चुनाव हमारे अपमानों का बदला लेने का मौका है। ये एक मौका है, उन लोगों को सबक सिखाने का जिन्होंने हमारे साथ अन्याय किया है।'
119 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
हिंदुस्तान न्यूज प्रिंट लि. ने 119 अप्रैंटिस पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में फीटर, वेल्डर, मकैनिक, इलैक्ट्रिशियन और अन्य ट्रेड्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य उम्मीदवार 30 अप्रैल, 2014 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इन पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
इसलिए मुजफ्फरनगर नहीं गईं थी मायावती?
दंगे के दौरान मुजफ्फरनगर नहीं आने के सवालों से घिरी बसपा सुप्रीमो ने बेहद चतुराई से सफाई दी। पूर्व सीएम ने कहा कि अगर मैं यहां आती तो सपा दंगे और भड़का कर इसका ठीकरा बसपा पर फोड़ देती। दोनों समुदायों के हितों को ध्यान में रखते हुए मैं नहीं आई।
बसपा सुप्रीमो ने कांग्रेस, भाजपा और सपा पर निशाने साधे। आरक्षण, भ्रष्टाचार, काला धन और कानून व्यवस्था के बाद मायावती ने दंगे का जिक्र छेड़ा। सपा को कठघरे में खड़ा करने के साथ शामली और मुजफ्फरनगर में पीड़ितों के बीच नहीं आने पर सफाई दी।
मायावती ने कहा कि खास सूत्रों से उन्हें पता चला था कि जिस दिन वह दंगा प्रभावित क्षेत्र में जाएंगी, उसी दिन सपा दंगे और भड़का देगी। इसके बाद सारा दोष बसपा पर मढ़ दिया जाएगा। पहले से ही हिंसा झेल रहे लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ता। बसपा ने संयम से काम लिया। वह राष्ट्रपति से मिली थीं। दलित वोटरों को मतदान के दिन सावधान रहने के लिए भी आगाह किया। उन्होंने कहा कि दोनों समुदाय भाईचारे से काम लें। जातिवादी मानसिकता ठीक नहीं है।
राहुल लौटाएंगे मां का कर्ज?
अब आप यह न सोचिए कि परिवार में रुपयों का लेन देन, हिसाब-किताब ऊंचे परिवारों में नहीं होता। वहां दस-पांच लाख की कोई अहमियत नहीं होती। लिए और भूल गए। राजनीति में देश के प्रथम परिवार में सोनियाजी को पता है कि उन्होंने अपने बेटे राहुल को नौ लाख रुपए दे रखे हैं। हालांकि यह बात कहीं नहीं कही गई कि सोनियाजी इन रुपयों को मांग रही है या उन्हें इसकी जरूरत है। लेकिन अपने संसदीय क्षेत्र में चुनाव का नामांकन कराते समय इसका जरूर उल्लेख किया गया।
छोटे और मध्यम परिवारों के लिए यह सूचना सुकून दे सकती है कि उनकी तरह राहुल को भी रुपए पैसों की जरूरत पड़ती है। वह भी अपनी मां से कर्ज लेते हैं। और उनकी मां भी इसको रिकार्ड में रखती हैं। चुनाव के समय इस बात पर कांग्रेस जता सकती है कि राजनीति में राहुल चाहे कितने बड़े ओहदे और अधिकारों से संपन्न हों लेकिन उन्हें भी पैसे की जरूरत पड़ जाती है। हालांकि उन्होंने भले अपनी मां से लिए नौ लाख रुपए वापस न किए हों, लेकिन हाल में अपनी बहन प्रियंका को दो जगह अपनी जमीन दी है।
इसलिए यह नहीं कहा जा सकता है कि वह धन के मामले में उन्हें किसी तरह की दिक्कत है। अगर ऐसा होता कि बहन को जमीन देने से पहले, वह उस जमीन को बेचते और मां से लिया हुआ रुपया चुकाते। अब यह परिवार की बात है, अगर सोनियाजी अपना दिया रुपया वापस न लेना चाहें तो कोई दूसरा क्या कह सकता है। और सोनिया ने ऐसा कहा भी कब है। यह तो केवल एक सूचना भर है कि राहुल भी कर्जदार है। भले ही उन्हें कर्ज देने वाली उनकी मां सोनिया ही हों।
मोबाइल यूज करने वालों के लिए अच्छी खबर
टेलीकॉम कंपनियों द्वारा ग्राहकों को दिए जाने वाले बिल की निगरानी अब ऑडिटर करेंगे। इसके लिए टेलीकॉम नियामक ट्राई ने 17 ऑडिटरों का एक पैनल बनाया है।
टेलीकॉम कंपनियों को पैनल में से ऑडिटरों को नियुक्त करना होगा। ऑडिटरों को कंपनियों के बिलिंग और मीटरिंग प्रणाली को जांचने का अधिकार होगा। ट्राई के इस कदम से ग्राहकों को ज्यादा बिल मिलने की शिकायतों से राहत मिल सकेगी।