फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   10 big news with in 10 minute

पढ़िए 10 बड़ी खबरें बस 10 मिनट में

Sat, 26 Apr 2014 07:09 PM IST
Updated Sat, 26 Apr 2014 07:09 PM IST
विज्ञापन
10 big news with in 10 minute

मध्यप्रदेश में जबलपुर जिले के बारगी गांव में एक बाप अपनी बेटी के बच्चे का पिता बन गया है। पीड़ित लड़की ने 23 तारीख को जिला अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। पीड़ित लड़की का पिता अपनी बेटी से बलात्कार करने के मामले में जेल की सजा काट रहा है।

विज्ञापन


मामला यहीं नहीं थमा। इस पूरे मामले अब यह पेच है कि पिता को जेल होने के बाद बड़ा बेटा घर का मुखिया है और वह बच्चे को घर में जगह देने के लिए राजी नहीं है। जानकारी के मुताबिक गांव के कुछ लोग परिवार पर इस बात का दबाव बना रहे हैं कि बच्चे को घर में ना रखा जाए।

विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो में नौकरी का मौका

10 big news with in 10 minute

डीएमआरसी ने कई तरह के पदों के लिए अवकाश प्राप्त और अनुभवी इंजीनियरों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों को भरने के लिए डीएमआरसी ने हाल ही में विज्ञप्ति जारी की है।

विभिन्न श्रेणियों में रिक्त हुए इन पदों के लिए संविदा के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों में महाप्रबंधक के 12 पद, उप महाप्रबंधक का 19 पद, विभिन्न विभागों में सहायक प्रबंधक के 5 पद, अनुभाग अधिकारी के 10 पद, कनिष्ठ अभियंता के 5 पद, विधि सहायक के 3 पद, लेखा सहायक के 21 पद शामिल हैं।

'देश का लोकपाल बनने के लिए तैयार'

10 big news with in 10 minute

निवर्तमान चीफ जस्टिस पी. सदाशिवम् देश के प्रथम लोकपाल बनने या सेवानिवृत्ति के बाद कोई और जिम्मेदारी लेने के खिलाफ नहीं है। बशर्ते इस संबंध में बगैर किसी विवाद के सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाए। जस्टिस सदाशिवम् ने शुक्रवार को कहा कि यदि लोकपाल बनाने पर सबकी सहमति हो तो निश्चित ही मैं इसे स्वीकार करूंगा।

चीफ जस्टिस ने उनके समक्ष पेश सर्वोच्च अदालत के दो पूर्व न्यायाधीशों के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायतों के बारे में कोई भी टिप्पणी करने से परहेज किया। जस्टिस सदाशिवम महसूस करते हैं कि केंद्र सरकार के प्रमुख नौकरशाहों की तरह ही चीफ जस्टिस का कार्यकाल भी कम से कम दो साल का होना चाहिए। याद रहे कि जस्टिस सदाशिवम् न्यायपालिका के सर्वोच्च पद पर नौ महीने रहने के बाद शनिवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

विज्ञापन

टीचर के साथ गैंगरेप

10 big news with in 10 minute

राजस्थान के बूंदी जिले में 28 वर्षीय टीचर से एक स्कूल के क्लासरूम में गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना बूंदी जिले में घटी जहां चार लोगों ने क्लासरूम में स्कूल शिक्षिका से सामूहिक बलात्कार किया।

जानकारी के मुताबिक महिला बूंदी जिले के पास के गांव में एक सरकारी स्कूल में नियुक्त थी। सुबह के वक्त स्कूल में कोई नहीं था। स्कूल की सारी क्लास भी खाली थीं। इसलिए स्कूल के क्लास में गैंगरेप होने के बावजूद किसी को खबर नहीं लगी।

खबर के अनुसार पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस के आईपीसी की धारा 376 के तहत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

भतीजी बोलीं भ्रष्टों की है भाजपा

10 big news with in 10 minute

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करूणा शुक्ला ने कहा कि भाजपा अटल की राजनीतिक विरासत यानी उन्हें ही नहीं संभाल पाई तो देश क्या संभालेगी।

भाजपा में चंद नेताओं ने कब्जा कर अटल व आडवाणी युग को समाप्त कर दिया है। अब यह पार्टी बेईमान, मक्कार व भ्रष्ट्रों की हो गई है। पार्टी में लोमड़ों व लोमडिय़ों का कब्जा हो गया है। एक व्यक्ति की पार्टी बन गई है।

करूणा शुक्ला शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थीं। वे कांग्रेस के टिकट से बिलासपुर लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ रही हैं।

रामदेव के खिलाफ FIR

10 big news with in 10 minute

चुनाव आयोग का डंडा अब योग गुरू रामदेव पर चलने वाला है। शुक्रवार को कांग्रेस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में रामदेव पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

रामेदव पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियिम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। सूत्रों ने बताया कि रामदेव के भाषण की रिकॉर्डिंग को चुनाव आयोग ने शुक्रवार देर रात सुनने के बाद एफआईआर का फैसला लिया है।

बताते चलें कि रामदेव ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित योग दीक्षा शिविर में कांग्रेस पर तीखा हमला किया था। रामदेव ने लखनऊ में आयोजित योग शिविर में कहा था कि मम्मी कहती है, मुन्ना अगर विदेशी लड़की से शादी की तो प्रधानमंत्री नहीं बन पाएगा।

देशी से बेटा करना नहीं चाहता। विदेशी से करेगा तो प्रधानमंत्री नहीं बन पाएगा। मां कहती है कि एक बार प्रधानमंत्री बन जाये फिर विदेशी लड़की ले आना। मेरा कहना है कि हनीमून, पिकनिक मनाने दलित के घर जाता है। दलित लड़की से शादी कर लेता तो प्रधानमंत्री बन जाता। लड़की भी दुल्हन बन जाती। इनका भी भाग्य खुल जाता। क्या करें? किस्मत ही खोटी है।

केजरीवाल लगाएंगे मोदी के एक लाख वोटों में सेंध?

10 big news with in 10 minute

बनारस का शिया समुदाय अरविंद केजरीवाल का समर्थन कर सकता है। इसका सीधा मतलब है मोदी के साथ कांटे की टक्कर में अरविंद केजरीवाल को एक लाख वोटों का फायदा हो सकता है।

खास बात ये है कि शिया अब तक भाजपा के प्रति नरम रुख अपनाते आ रहे हैं। अगर ये अनुमान सच निकला तो केजरीवाल चुनाव से पहले ही मोदी के खाते से एक लाख वोट की सेंध लगा लेंगे।

मोदी को निपटाने के लिए बसपा-कांग्रेस ने चला 'ब्राह्मणास्‍त्र'

10 big news with in 10 minute

अहमदाबाद में भाजपा के कुनबे से हाल में टिकट से दरबदर किए गए मौजूदा सांसद और वहां से कोसों दूर उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के बीच क्या समानता है? दोनों नेता ब्राह्मण हैं।

यह संयोग ही है कि बसपा ने गुजरात में नरेंद्र मोदी पर हमला बोलने के लिए हरिन पाठक को अपना हथियार बनाया है। उसका कहना है कि मोदी ब्राह्मण समुदाय को किनारे लगा रहे हैं और इसलिए सात बार के सांसद पाठक को हटा दिया गया।

टीओआई की खबर के मुताबिक मायावती के करीबी और बसपा के ब्राह्मण चेहरे एस सी मिश्रा ने उन्नाव के सिकंदरपुर में हाल में कहा, "हमने उनसे पूछा कि भाजपा ने इतने अनुभवी नेता को क्यों बाहर कर दिया, तो उन्होंने कहा कि इसलिए, क्योंकि मैं पाठक हूं। क्योंकि मैं ब्राह्मण्‍ा हूं।" तभी बसपा सांसद ब्रजेश पाठक मंच पर चढ़ गए।

मनमोहन सिंह के भाई के 'नमो राग' गाने की वजह!

10 big news with in 10 minute

पिछले दस साल से यूपीए सरकार की अगुवाई कर रहे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर उनके विरोधी कमजोर पीएम होने का आरोप लगाते रहे और हालिया किताबों में कई ऐसे खुलासे क‌िए गए, जो सोनिया गांधी की ताकत के आगे पीएम को मजबूर दिखाते हैं।

इन दिनों चुनाव और उससे जुड़ा प्रचार चरम पर है, लेकिन इसके मुताबिक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कहीं नजर नहीं आ रहे। प्रचार का सारा जिम्मा सोनिया, राहुल और प्रियंका ने संभाल रखा है।

लेकिन इसके बावजूद जब मनमोहन सिंह के भाई नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए, तो निश्चित रूप से पार्टी के लिए अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। उसे समझ नहीं आ रहा कि अब बचाव कैसे किया जाए। इस बीच दलजीत सिंह कोहली के भाजपा में शामिल होने की वजह को लेकर हैरतअंगेज खुलासे भी हो रहे हैं।

देश को बचाएं गुजरात मॉडल से

10 big news with in 10 minute

प्रचार के आखिरी पड़ाव में पंजाब के बरनाला में पहुंचीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जमकर बरसीं।

उन्होंने कहा कि अकाली दल की सहयोगी भाजपा के मुख्य प्रचारक आजकल गुजरात के नाम पर एक मॉडल देश भर में बेच रहे हैं...नरेंद्र मोदी मॉडल। हे भगवान! देश को बचाएं ऐसे मॉडल से।

उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि गुजरात की भाजपा सरकार पचास साल से वहां बसे सिखों को बेदखल कर रहे हैं, उनकी जमीनें छीन रहे हैं। सोनिया ने नशा, अवैध माइनिंग, अपराध और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर बादल सरकार आड़े हाथों लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed