फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   10 big news with in 10 minute

सुपर एक्सप्रेसः 10 बड़ी खबरें, 10 मिनट में

Sat, 15 Mar 2014 07:17 PM IST
Updated Sat, 15 Mar 2014 07:17 PM IST
विज्ञापन
10 big news with in 10 minute

इसे आम चुनाव का असर कहिए या बदलता नजरिया, मायावती इस बार स्वर्गीय कांशीराम का जन्मदिन नहीं मना रही। जी हां, 15 मार्च को बसपा संस्थापक का 80वां जन्मदिन है और मायावती लखनऊ जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बजाय दिल्ली में चुनावी रणनीति बना रही हैं।

विज्ञापन


इस संबंध में दिल्ली स्थित मायावती के स्टाफ से पूछा गया तो उन्होंने कहा 'क्या कुछ और काम नहीं है यहां, स्टाफ के एक सदस्य ने कहा कि लखनऊ का प्लान नहीं है इस बार, बहनजी दूसरे राज्यों में चुनावी रैली करने जाएंगी, उनका टूर बन रहा है।
विज्ञापन


उधर, लखनऊ में बसपा कार्यालय के सदस्य भी कांशीराम के जन्मदिन के बहाने माया से मिलना चाह रहे थे। इसी बहाने चुनाव प्रचार में लगे कार्यकर्ताओँ का मनोबल बढ़ जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द घर खाली करेंगे केजरीवाल

10 big news with in 10 minute
दिल्ली सरकार ने अरविंद केजरीवाल के उस पत्र का जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने एलजी नजीब जंग से उनकी बेटी की बोर्ड की परीक्षा समाप्त होने तक सरकारी आवास में रहने के लिए समय बढ़ाने की मांग की थी।

दिल्ली लोक निर्माण विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र भेजा है, जिसमें उन्हें तत्काल प्रभाव से तिलक लेन स्थित सरकारी आवास को खाली करने के लिए कहा गया है।

पत्र में कहा गया है कि पद को छोड़ने के बाद 15 दिन के अंदर दिया गया आवास खाली करना होता है, जो कि अभी तक नहीं किया गया है।

केजरीवाल ने फिर किया मीडिया पर वार

10 big news with in 10 minute

मीडिया के खिलाफ बयान देकर चौतरफा आलोचना से घिरे अरविंद केजरीवाल ने अपने सुर नरम नहीं किए हैं। उन्होंने एक बार फिर मीडिया को ललकारा है और कहा है कि क्या इसमें नरेंद्र मोदी के गुजरात की असलियत बयान करने की हिम्मत है।

बंगलुरू में रोड शो शुरू करने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया लोगों के सामने गुजरात की असलियत नहीं ला रहा है।

केजरीवाल ने कहा कि क्या मीडिया में इतना साहस है कि वह देश के लोगों को गुजरात की सच्ची कहानी दिखा सके। इस पर बड़ा सवालिया निशान लगा है।

ये किसका ऑपरेशन कर दिया?

10 big news with in 10 minute

एक मरीज की जांच करने के बाद डॉक्टर भी दंग हैं कि आखिर उसे खतरनाक बीमारी कैसे लग गई। मामला चेन्नई के केजी अस्पताल का है।

शुक्रवार दोपहर डॉक्टरों के सामने एक ऐसा केस आया जिसने सबको हैरानी में डाल दिया। ऊंटी से आए 16 साल के एक युवक की दोनों किडिनयां कुछ दिन पहले फेल हो गई थी। उपचार कर रहे डॉक्टरों ने चैकअप करने के बाद पाया कि अब इसे एचआईवी भी हो गया है।

मगर हैरत की बात यह है कि तीन महीने पहले की गई जांच में उसमें इस बीमारी के कोई लक्ष्ण नहीं पाए गए।

सोने की तस्करी बढ़ने का बड़ा कारण ये है

10 big news with in 10 minute

भारतीय सोने के दीवाने होते हैं। शायद यही वजह है कि भारत सोना खरीदारों की संख्या के मामले में दुनिया में सबसे अव्वल है। लेकिन शांतनु गुहा रे के अनुसार, भारत में सोने की तस्करी के मामलों में तेज़ी से बढ़ोतरी हो रही है।

एक अनुमान के मुताबिक भारत में करीब 700 किलोग्राम सोने की रोज़ाना तस्करी होती है। भारत के फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारी कहते हैं कि पिछले दो दशकों में सोने की तस्करी में इतनी तेज़ी कभी नहीं देखी गई।

अधिकारियों का दावा है कि इस पीली धातु को गैर कानूनी तरीके से भारत लाने के लिए तस्कर नए नए तरीके अपना रहे हैं।

कहीं आपको भी तो ठग नहीं लिया गया है

10 big news with in 10 minute

इन दिनों कई वेबसाइट्स पर फर्जी सरकारी नौकरियों की बाढ़ आई हुई है। साइबर क्राइम के मास्टर माइंड्स इस बार सरकारी वेबसाइट का झांसा देकर बेरोजगारों को बड़े पैमाने पर ठगने की साजिश रच रहे है।

ऐसे ही एक मामले में हम आपको सावधान कर रहे है ताकि सरकारी साइट का झांसा देकर ठगी करने वालें से आप बच सके। यूपी में एक फर्जी वेबसाइट तैयार कर ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) और शिक्षक मित्र के करीब 33 हजार पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।

शिक्षक मित्र पद के लिए अंतिम तिथि 15 मार्च है, जबकि ग्राम विकास अधिकारी पद की अंतिम तिथि 19 फरवरी थी। जालसाजों ने नेट बैंकिंग, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड और बैंक चालान के जरिए आवेदन शुल्क मांगा है।

यहां मिल रही हैं कम-पढ़े लिखे लोगों को नौकरी

10 big news with in 10 minute

छत्तीसगढ़ राज्य के नारायणपुर जिले में कुल 522 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में 322 रिक्तियां चपरासी की जारी की गई हैं। इन पदों के अलावा 200 पदों में एस‌िस्टेंट ग्रेड-3 के 13 पद, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 4 पद, ड्राइवर के 2 पद, ट्रेसर वाचमैन इत्यादि के पद शामिल हैं।

इन पदों के‌ लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 मार्च 2014 निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित है। आयु का निर्धारण 1 जनवरी 2014 से होगा। राज्य के आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।

मधुमक्खियों का बड़ा हमला

10 big news with in 10 minute

सारनाथ में पुरातात्विक अवशेषों को देखने पहुंचा दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों का दल शुक्रवार को मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गया। 50 से अधिक छात्र घायल हो गए। घूमने आए कई देशी-विदेशी पर्यटक भी निशाना बने।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से 900 छात्रों का दल गुरुवार से वाराणसी भ्रमण पर है। यह दल पुरातात्विक अवशेषों को देखने शुक्रवार को सारनाथ पहुंचा। संग्रहालय, खंडहर देखने के बाद यह दल मूलगंध कुटी विहार स्थित मंदिर पहुंचा। उसके बंद होने पर यह दल खंडहर परिसर लौट आया।

यहां दोपहर के भोजन की तैयारी होने लगी। जैन मंदिर परिसर स्थित वट और नीम के पेड़ों के नीचे छात्र अलग-अलग समूह में जैसे ही भोजन करने बैठे, वैसे ही मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया।

अपने ही घर में क्यों हार गए 'टीपू'

10 big news with in 10 minute

पिता और सपा मुखिया के रूप में मुलायमसिंह यादव की दोहरी भूमिका से कई बार सरकार और मुख्यमंत्री के सामने असहज स्थिति पैदा हुई।

कभी कानून व्यवस्था तो कभी विकास कार्यों को लेकर अखिलेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया। यहां तक कहा कि वे सीएम होते तो 15 दिन में कानून व्यवस्था दुरुस्त कर देते।

वे सरकार में चापलूसी से काम होने पर नसीहत देते दिखाई दिए। सरकार से पार्टी के बड़ा होने का अहसास भी कराते रहे।

अखिलेश को एक बार तो यह कहना पड़ा कि उन्हें पता नहीं लगता कि नेताजी कि कब पिता की भूमिका में होते और कब राष्ट्रीय अध्यक्ष की।

प्रेमिका की फोटो फेसबुक पर डाल दी

10 big news with in 10 minute

एमबीबीएस कर रही फिरोजाबाद की एक छात्रा को उसके प्रेमी ने धोखा देकर अश्लील क्लिपिंग बना ली। गोवा ले जाकर आरोपी ने यह हरकत की और छात्रा को पता भी नहीं चला।

युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने क्लिप और फोटो इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दी है। युवती ने डीआईजी से कार्रवाई की मांग की गई है।

फीरोजाबाद में एक कांच फैक्ट्री के मालिक की बेटी यहां एमबीबीएस तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। संस्थान के ही सहपाठी से उसकी दोस्ती हुई फिर युवक ने उसे शादी का झांसा दिया। विंटर वैकेशन के दौरान छात्रा को गोवा ले गया और वहां उसने शारीरिक संबंध बनाए। चोरी छिपे रिकार्डिंग भी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed