फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   10 big news of day within 10 minute

सुपरएक्सप्रेस:10 बड़ी खबरें, 10 मिनट में

Wed, 19 Mar 2014 07:09 PM IST
Updated Wed, 19 Mar 2014 07:09 PM IST
विज्ञापन
10 big news of day within 10 minute

लालकृष्ण आडवाणी। पांच बरस पहले पीएम इन वेटिंग का दर्जा हासिल करने वाले भाजपा के वयोवृद्ध नेता अभी हार मानने को तैयार नहीं। नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार समिति की कमान देना हो या फिर प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाना, आडवाणी ने हमेशा विरोध किया।

विज्ञापन


जब पार्टी ने तय कर लिया कि मोदी के नाम पर मुहर के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है, तो ऐसा लगा कि आडवाणी सुलह के मूड में आ गए और मोदी का साथ देने को तैयार हैं।
विज्ञापन


ऐसी खबरें आईं कि मोदी, आडवाणी को राज्यसभा की राह दिखाना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और गांधीनगर उनकी पहली पसंद है। लेकिन अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पांचों से कैसे पार पाएंगे मोदी?

10 big news of day within 10 minute

नरेंद्र मोदी के बनारस से लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर काफी दिनों से चर्चा चल रही थी। कुछ नेता ऐसे थे, जिन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर भाजपा के पीएम पद के दावेदार इस सांस्कृतिक नगरी से चुनाव लड़ते हैं, तो वो उन्हें चुनौती देंगे। इनमें अरविंद केजरीवाल भी शामिल रहे।

भाजपा में लंबे वक्‍त तक चली पसोपेश के बाद यह ऐलान कर दिया गया कि मोदी बनारस से चुनाव लड़ेंगे, जबकि लखनऊ सीट से राजनाथ सिंह जिम्मा संभालेंगे।

अब देश की निगाहें इस सीट पर टिक गई हैं। जैसा कि उम्मीद थी कि बनारस में कई तरफा मुकाबला देखने को मिल सकता है और ऐसा कहा जा रहा है कि इसका सीधा फायदा मोदी को होगा। पहले खबर आ रही थी कि गैर-भाजपा दल साझा उम्मीदवार उतार सकते हैं या केजरीवाल को समर्थन दे सकते हैं, लेकिन अब इसकी संभावना कम हैं।

यहां लगती है देह की मंडी

10 big news of day within 10 minute

बीते 80 सालों से भी ज्यादा अरसे से ये रिवाज गुजरात के इस गाँव में बदस्तूर जारी है। इस गाँव में पैदा होने वाली लड़कियां वेश्यावृत्ति के धंधे को अपनाने के लिए एक तरह से अभिशप्त हैं। तक़रीबन 600 लोगों की आबादी वाले इस गाँव की लड़कियों के लिए देह व्यापार के पेशे में उतरना एक अलिखित नियम सा बन गया है।

यह गुजरात के बांसकांठा ज़िले का वाडिया गाँव है। इसे यौनकर्मियों के गाँव के तौर पर जाना जाता है। इस गाँव में पानी का कोई कनेक्शन नहीं है, कुछ ही घरों में बिजली की सुविधा है, स्कूल, बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएँ और सड़कें तक नहीं हैं। साफ़ सफ़ाई जैसी कोई चीज़ इस गाँव में नहीं दिखाई देती लेकिन ये वो विकास नहीं हैं, जो इस गाँव की औरतें चाहती हैं।

वे ऐसी ज़िंदगी की तलबगार हैं जिसमें उन्हें किसी दलाल या ख़रीदार की ज़रूरत न पड़े। वाडिया की औरतों का उस भारत से कोई जुड़ाव नहीं दिखाई देता जिसने हाल की मंगल के लिए एक उपग्रह छोड़ा है।

गुजरात सरकार की वेबसाइट किसने की हैक?

10 big news of day within 10 minute

गुजरात सरकार समर्थित एक वेबसाइट को मंगलवार को हैक कर लिया गया और उसके होम पेज पर राज्य के मुख्यमंत्री व भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की बड़ी सी तस्वीर अपलोड कर दी गई।

‘स्पाइडर’ नाम के इस हैकर ने खुद को मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक बताया है।

उसने होम पेज पर लगी फोटो पर लिखा है, ‘नरेंद्र मोदी फैन, हैकर स्पाइडर, यू आर नेक्सट पीएम’। वेबसाइट www.gujaratitdirectory.com गुजराती आईटी इंडस्ट्री की डायरेक्टरी है, जिस पर सभी बड़ी आईटी व कम्युनिकेशन फर्मों के पते व फोन नंबर उपलब्ध हैं।

50 बार बनाया हवस का शिकार

10 big news of day within 10 minute

एक 21 वर्षीय युवती को सेक्स की ऐसी लत लगी की आठ साल के स्कूली बच्चे के साथ ही सेक्स करने लगी। उसने स्कूली बच्चे के साथ 50 से अधिक बार सेक्स किया। लॉरेन मॉरिस नाम की यह युवती इंग्लैंड के वॉरसेस्टरशायर की रहने वाली है।

इंग्लैंड की अदालत ने इस युवती को दो साल की सजा सुनाई है।

यह कहानी तब शुरू होती है जब लॉरेन मॉरिस 16 साल की थी। उस समय लॉरेन ने अपने से आधी उम्र के स्कूली छात्र के साथ पहली बार सेक्स किया। उसके बाद वह लगातार उस लड़के के साथ सेक्स करती रहीं।

उत्तर प्रदेश में खुफिया एजेंसी हुई सतर्क

10 big news of day within 10 minute

नरेंद्र मोदी के वाराणसी और मुलायम सिंह यादव के आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव लडऩे के ऐलान के बाद खुफिया एजेंसियों के माथे पर बल पड़ गए हैं। उनकी सतर्कता बढ़ गई है।

एजेंसियों को आशंका है कि इन दोनों नेताओं के अगल बगल जिलों से चुनाव लडऩे से पूर्वांचल में सांप्रदायिक तनाव और ध्रुवीकरण बढऩे का खतरा है। खुफिया एजेंसियों की चिंता है कि काफी ज्यादा मोदी को लेकर भाजपा और संघ परिवार उत्साहित है।

साथ ही हर हर मोदी घर घर मोदी के नारे लगने शुरू हो गए हैं। इसके जवाब में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के समर्थक भी सड़कों पर उतर आए तो चुनाव प्रचार के दौरान ही संवेदनशील इलाकों में सांप्रदायिक तनाव भड़क सकता है। उधर जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी के भी वाराणसी से चुनाव लडऩे की चर्चाओं ने भी इस आशंका को बढ़ा दिया है।

मर्डर करने के बाद उसने बोला सॉरी

10 big news of day within 10 minute

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 25 साल के एक युवक ने अपने चाचा की गंडासा मारकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने अपनी चाची से पैर छूकर माफी मांगी और चलता बना।

जानकारी के अनुसार परिवार के लोगों में गाली-गलौज और मारपीट हो गई थी जिसमें आरोपी के माता-पिता को पीटा गया था। इसी का बदला लेने के लिए आरोपी ने अपने चाचा की हत्या कर दी।

दिल्‍ली पुलिस में बनिए इंस्पेक्टर

10 big news of day within 10 minute

कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी के माध्यम से दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ और सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर और एसिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर निर्धारित योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं।

मोदी पर हर्षबर्धन ये नया बयान

10 big news of day within 10 minute

चांदनी चौक लोकसभा से भाजपा के उम्मीदवार और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन के बयान से राजनीतिक गलियारे में खलबली मची हुई है।

हर्षवर्धन के बयान से एक ओर जहां मीडिया और भाजपा के कार्यकर्ता हैरान रह गए तो वहीं दूसरी ओर विरोधी दलों ने भी इस पर टिप्पणी वार छेड़ दिया है।

हर्षवर्धन ने यह बयान ऐसे वक्त पर दिया जब जेडीयू दिल्ली इकाई के कई पदाधिकारी बीजेपी में शामिल हो रहे थे।

पाकिस्तान में तो नहीं है लापता विमान?

10 big news of day within 10 minute

मलेशिया एयरलाइंस के बोइंग 370 विमान को ग़ायब हुए दस दिन से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन विमान के बारे में अभी तक कुछ भी पता नहीं चल सका है। सोशल मीडिया पर इस विमान के बारे में अलग-अलग के अनुमान जताए जा रहे हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि विमान भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की दिशा में जा सकता है। अंडमान में किसी ख़तरे की आशंका कम होने के कारण वहां सेना का रडार बंद हो सकता है।

हालांकि अंडमान क्रानिकल अख़बार के संपादक अंडमान में विमान के होने की संभावना को ख़ारिज करते हैं। उन्होंने सीएनएन को बताया कि भारतीय सेना यहां निगरानी करती है और वो बिना जानकारी के किसी विमान को यहां लैंड करने की इजाज़त नहीं देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed