फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   10,000 crore rupees are being spent on bjp campaign says anand sharma

'चुनाव प्रचार पर भाजपा ने खर्च किए 10 हजार करोड़'

Wed, 09 Apr 2014 05:05 PM IST
Updated Wed, 09 Apr 2014 05:05 PM IST
विज्ञापन
10,000 crore rupees are being spent on bjp campaign says anand sharma

चुनाव आयोग की सख्ती के बाद भी राजनीतिक दल प्रचार अभियानों में पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। राजनीतिक दलों के बीच ऐसे खर्चों पर आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनावों में भाजपा और नरेंद्र मोदी के प्रचार अभियान 10 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी के प्रचार में भारी पैसा खर्च किया जा रहा है। ये राशि 10 हजार करोड़ रुपए तक है।
विज्ञापन


गौरतलब है लोकसभा चुनावों में भाजपा रैलियों और जनसभाओं के अतिरिक्त प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया में भी विज्ञापन कर रही है।

देश भर में रैलियों कर रही है भाजपा

10,000 crore rupees are being spent on bjp campaign says anand sharma

लोकसभा चुनावों में भाजपा ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के प्रचार के लिए देश भर में ‘भारत विजय रैली’ आयोजित कर रही है। नरेंद्र मोदी इन रैलियों में मुख्य वक्ता हैं। पिछले महीने जम्‍मू लोकसभा सीट से इनका आगाज हो चुका है। 

भाजपा ने देश भर के 295 संसदीय क्षेत्रों में ऐसी 185 रैलियां आयोजित करने की योजना बनाई थी। इनमें से कुछ रैलियां हो चुकी हैं। इसके अतिरिक्त पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी लगभग 160 रैलियां करने वाले हैं।

लोकसभा चुनावों की प्रक्रिया आरंभ होने से पहले भी भाजपा देश भर में नरेंद्र मोदी की 100 रैलियां आयोजित कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed