फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   $ 1.5 million will be auctioned of the painting

मंडेला की जिंदगी बचाने वाली पेंटिंग अब 15 लाख डॉलर में होगी नीलाम

Fri, 24 Jul 2015 02:11 AM IST
Updated Fri, 24 Jul 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
$ 1.5 million will be auctioned of the painting

रंगभेद के खिलाफ जंग छेड़ने वाले दक्षिण अफ्रीका के नोबेल पुरस्कार विजेता नेल्सन मंडेला की जान बचाने वाली पेंटिंग ‘अरब इन ब्लैक’ को ब्रिटेन के नीलामी घर बोंहम्स में 15 लाख डॉलर (करीब नौ करोड़ 56 लाख 56 हजार रुपये) में नीलाम किया जा सकता है।

विज्ञापन


इस पेंटिंग के जरिए 1960 के दशक के दौरान मंडेला के खिलाफ देशद्रोह की कानूनी जंग के लिए धन जुटाया गया था। यह ‘अरब इन ब्लैक’ पेंटिंग लंदन के एक अपार्टमेंट में मिली, जहां इसे नोटिस बोर्ड के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के महान कलाकार इरमा स्टर्न की पेंटिंग ‘अरब इन ब्लैक’ को नौ सितंबर को ब्रिटेन के मशहूर नीलामी घर बोंहम्स में लगाया जाएगा। इस पेंटिंग के 15 लाख डॉलर में नीलाम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंटिंग के जरिए कानूनी जंग के लिए जुटाया गया था धन

$ 1.5 million will be auctioned of the painting

दक्षिण अफ्रीका में देशद्रोह के आरोप में मंडेला और उनके साथियों को 1955 में गिरफ्तार किया गया था, जिसके तहत उन्हें मौत की सजा दी जानी थी।

मामले की सुनवाई के दौरान कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए धन जुटाने को ‘द ट्रीजन ट्रायल डिफेंस फंड’ बनाया गया। इसके लिए स्टर्न ने खुद अपनी पेंटिंग ‘अरब इन ब्लैक’ को दान में दिया था, जिसके जरिए धन जुटाया जा सका और 1956 से 1961 तक चली कानूनी जंग के बाद मंडेला और उनके साथी फांसी की सजा से बच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed