फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   1,000 children will not go to school in Gujarat

हार्दिक पटेल की रिहाई तक स्कूल नहीं जाएंगे गुजरात के 1000 बच्चे

Sat, 02 Jan 2016 03:30 PM IST
Updated Sat, 02 Jan 2016 03:30 PM IST
विज्ञापन
1,000 children will not go to school in Gujarat

गुजरात में पटेल समुदाय को सरकारी नौकरी में आरक्षण देने के मामले ने फिर तूल पकड़ लिया है। गुजरात के आरक्षण आंदोलन की अगुवाई कर रहे हार्दिक पटेल व उनके समुदाय के अन्य नेताओं की जेल से रिहाई की मांग को लेकर लोगों ने खुले तौर पर मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन


हार्दिक पटेल व उनके समर्थकों की रिहाई की मांग को लेकर पटेल समुदाय के लोगों ने रिहाई तक अपने बच्चों को स्कूल न भेजने का ऐलान किया है।

गुजरात के पटेल समुदाय के करीब 1000 स्कूली बच्चों के परिजनों ने ऐलान किया है कि जब तक हार्दिक पटेल और उनके समर्थकों को जेल से रिहा नहीं किया जाता वे अपने बच्चों को प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में नहीं भेजेंगे।
विज्ञापन


पटेल समुदाय के लोगों के इस फैसले से कहीं न कहीं सरकार की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। तो वहीं आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन को और बल मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हार्दिक की रिहाई के लिए पिता करेंगे अनशन

1,000 children will not go to school in Gujarat

खबरों के मुताबिक गुजरात के कान्सा, विसनगर और वालमगांव के पटेल समुदाय के लोगों ने हार्दिक पटले व समुदाय के अन्य नेताओं की रिहाई तक अपने बच्चों को स्कूल न भेजने की बात कही है। बता दें कि इन गांवों में पटेल समुदाय के लोगों की अध‌िकांश आबादी है। इन तीन गांवों कुल 10 प्राइमरी और जूनियर हाई स्कूल हैं।

उधर परिजनों के इस ऐलान ने सरकार और स्कूल के प्रिंसिपल के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। शनिवार को इन तीनों गांव के बच्चे स्कूल से घर चले गए।

बच्चों के परिजनों का कहना है जब तक हार्दिक पटेल व उनके समुदाय के अन्य लोगों व आरक्षण आंदोलन से जुड़े कार्यकताओं व समर्थकों को जेल से रिहा नहीं किया जाता वे अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेगें।

वहीं हार्दिक पटेल के पिता भारत पटेल ने भी रिहाई को लेकर आगामी 6 जनवरी से अनशन करने का ऐलान किया है।गौरतलब है कि आरक्षण की मांग कर रहे हार्दिक पटेल व पटेल समुदाय के कई नेता बीते अक्टूबर माह से देशद्रोह के आरोप में जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed