फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   recycling game: tons of sorted waste is just being dumped in india

वो स्वस्थ रहें और हम जाएं कूड़े में !

Sat, 06 Apr 2013 05:07 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Sat, 06 Apr 2013 05:07 PM IST
विज्ञापन
recycling game: tons of sorted waste is just being dumped in india

सोचिए जरा, आपका पड़ोसी अपना घर साफ रखने के लिए अपने घर का कूड़ा आपके घर में फेंक दे, कितना बुरा लगेगा? लेकिन वैश्विक स्तर पर देखा जाए तो यह एक कड़वा सच है।

विज्ञापन


दुनिया के विकसित देश खुद को स्वच्छ रखने के लिए अपना कूड़ा कचरा विकासशील खासकर भारत, इंडोनेशिया और चीन जैसे देशों में डंप कर रहे हैं। रिसाइकिलिंग के नाम पर भेजे जा रहे कचरे के चलते खुद भारत विश्व के सबसे बड़े कचरेघर में तब्दील होता जा रहा है।
विज्ञापन


waste1

ब्रिटेन के 'डिपार्टमेंट ऑफ इवयारमेंट, फूड एंड रूरल अफेयर' द्वारा जारी एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि हर साल 12 मिलियन टन के कचरे का आखिर क्या होता है। चिंता की बात ये है कि कचरे को विदेशों खासकर एशिया में भेजने का यह सिलसिला पिछले एक दशक में दुगना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून कहता है कि विदेश भेजने के बाद कचरे की रिसाइकिलिंग अनिवार्य है जबकि पर्यावरण विभाग खुद ये स्वीकार करता है कि कुछ देशों में रिसाइकिलिंग के नाम पर कचरा जलाया या धरती में दबाया जा रहा है।

भारत सबसे बड़ा कचराघर
इस बात की सबसे ज्यादा चिंता भारत को होनी चाहिए क्योंकि अन्य विकासशील देशों की तुलना में भारत विश्व के सबसे बड़े कचराघर में तब्दील हो गया है।

पर्यावरण एजेंसियां भी इस बात पर चिंता जाहिर कर चुकी है कि जितना कचरा विदेशों से भारतीय बंदरगाहों पर आता है उसमें से महज 40 या 50 फीसदी कचरा ही रिसाइकिल हो पाता है। बाकी का खतरनाक कचरा (इसमें प्लास्टिक, टायर और ई कचरा शामिल है) या तो जला दिया जाता है या फिर धरती में दबा दिया जाता है।

waste4

कचरा दबाने का क्या है नुकसान
भारत में जितनी मात्रा में कचरा धरती में दबाया जा रहा है, उतनी ही तेजी से लैंडफिल गैसों के उत्सर्जन का खतरा बढ़ रहा है। धरती में दबे कचरे से लैंडफिल गैसों का उत्सर्जन होता है जिससे पर्यावरण बुरी तरह प्रभावित होता है और जनता में भयानक बीमारियां पैदा होती है। ध्यान रहे लैंडफिल गैसों के चलते कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी भी हो सकती है।

पहले विकसित देश भी अपना कूड़ा धरती में दफना देते थे लेकिन इस पर प्रतिबंध लगने के बाद उन्होंने अपना कचरा डंप करने के लिए उन देशों की तलाश की जहां रिसाइकिलिंग के नाम पर कचरा निर्यात किया जा सके। यकीन नहीं होगा लेकिन विश्व के 105 देश अपना औद्योगिक कचरा भारत भेजते हैं।

आर्थिक पेंच भी है
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आर्थिक दृष्टि से भी विकसित देशों के लिए अपना कचरा निर्यात करना फायदेमंद है। दरअसल ब्रिटेन, अमेरिका और जर्मनी में विषैले कचरे को रिसाइकिल करने में 140 पाउंड खर्च होते हैं। दूसरी तरफ यही कचरा अगर रिसाइकिलिंग के लिए भारत भेजा जाए तो इस पर महज 40 पाउंड का खर्च होगा।

waste2

हमारी बड़ी लाचारी
इस मसले पर सबसे बड़ी और चिंताजनक बात ये है कि इसमें विदेशों को दोष नहीं दिया जा सकता। विदेशों में बाकायदा कचरा निस्तारण के लिए कानून बने हैं। लेकिन भारत सरकार इस खतरे को भांपने के बावजूद इस संबंध में कानून बनाने की नहीं सोच रही। महज कुछ आर्थिक फायदे के लिए भारतीय कानून पर्यावरण और भारतीय जनता की जान को इतना बडा खतरा मोल लेने दे रहा है।

दुनिया भर में चिंता का विषय बन चुके कचरा निस्तारण पर गंभीर कदम उठाने की बजाय भारत सरकार बेसल कन्वेंशन को समर्थन दे रही है। ऐसी पालिसी जिसके तहत भारत अपने बंदरगाहों पर विकसित देशों को अपना कचरा निर्यात करने की सहमति देता है।


विकसित देश इस पॉलिसी का समर्थन नहीं करते और धड़ाधड़ अपना कचरा भारत में डंप कर रहे हैं। भले ही कचरा बंदरगाहों से निकल कर गलियों और घरों में घुसे और जनता  कचरे के ढेर पर बैठ जाए, हमे इसे रोकने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed