{"_id":"880a2c4a-3be6-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"-169637","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में मिलेगा स्मार्ट डीएल, तय हुई प्रक्रिया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तीन दिन में मिलेगा स्मार्ट डीएल, तय हुई प्रक्रिया
गाजियाबाद/ब्यूरो
Updated Sun, 02 Dec 2012 12:11 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट डीएल के लिए लोगों को महीनों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नौ जनवरी से योजना शुरू हो जाने के बाद आवेदन करने के तीन दिन के भीतर आरटीओ कार्यालय स्मार्ट डीएल जारी कर देगा।
विज्ञापन
योजना शुरू करने के लिए संभागीय परिवहन कार्यालय में शनिवार को डीएल बनाने वाली निजी कंपनी और परिवहन अधिकारियों के बीच घंटों मंथन हुआ। निजी कंपनी के पदाधिकारी अब कार्यालय में काउंटर्स बनाने के लिए जगह का सर्वे कर रहे हैं। कंपनी ऐसी जगह तलाश रही है, जहां एक साथ कम से कम चार काउंटर्स बनाए जा सकें।
विज्ञापन
इन काउंटर्स पर आवेदन फार्म जमा होने से लेकर शुल्क जमा करना, फोटो, फिंगर इंप्रेशन और रेटिना स्कैनिंग, डिस्पैचिंग होगी। आरटीओ वीके सिंह ने बताया कि चार दिसंबर तक विभाग निजी कंपनी को जगह हैंडओवर कर देगा। उनका कहना है कि आवेदन के बाद आवेदनकर्ता को तीन दिन के भीतर लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा। लाइसेंस बनाने में चार्टर में तय किए गए नियमों को पूरी तरह लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
पुराने डीएल भी होंगे स्मार्ट
योजना शुरू होने के बाद नए डीएल स्मार्ट कार्ड पर ही जारी होंगे। इसके साथ-साथ परिवहन विभाग पुराने ड्राइविंग लाइसेंस को भी स्मार्ट डीएल में कन्वर्ट करेगा। आरटीओ ने बताया कि इसके लिए लाइसेंस धारक को एप्लीकेशन देकर डिमांड करनी होगी। फोटो, फिंगर इंप्रेशन और रेटिना स्कैनिंग की चंद औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुराने लाइसेंस धारकों को भी स्मार्ट डीएल जारी कर दिया जाएगा।