फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   zeenat Aman wants to marry

फिर शादी क्यों करना चाहती हैं जीनत अमान?

Wed, 19 Nov 2014 02:57 PM IST
Updated Wed, 19 Nov 2014 02:57 PM IST
विज्ञापन
zeenat Aman wants to marry

अपने समय की सेक्स सिंबल जीनत अमान अब 63 साल की हो गई हैं, लेकिन उन्होंने ऐसी बात कही है कि हर सुनने वाला चौंक रहा है। 19 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाने वाली जीनत ने कहा है कि वह एक बार फिर से घर बसाना चाहती हैं।

विज्ञापन


मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार जीनत का कहना है कि एक बार उनके दोनों बेटे अजान और जहान अपने पैरों पर खड़े होकर स्वावलंबी हो जाएं तो अपनी जिंदगी में फिर से रोमांस और शादी के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हां मैं फिर से किसी के साथ घर बसाना चाहती हूं।

विज्ञापन

हो चुकी है एक बार शादी

zeenat Aman wants to marry

उल्लेखनीय है कि जीनत 1970 के दशक की ग्लैमरस हीरोइन थीं और उन्होंने 1985 में ऐक्टर मजहर खान से शादी की थी। हालांकि दोनों के बीच हालात हमेशा सामान्य नहीं रहे। कई बार अलगाव की भी खबरें आईं। परंतु मजहर के निधन के बाद जीनत अकेली रह गईं और अपने बच्चों को उन्होंने अपने दम पर बड़ा किया।

जीनत का कहना है कि मैंने जिंदगी के 15 साल लगातार काम करते हुए गुजारे और फिर शादी की। जिसमें दो बेटे हुए। परंतु वैवाहिक जीवन बहुत सुखद नहीं रहा। जीनत के अनुसार वह भले ही किसी से दिल लगाने और शादी के लिए तैयार हैं, परंतु यह सब किस्मत का खेल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed