फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   youtube sensation anurag dikshit now a face of hindi pop

सामाजिक मुद्दों को रॉक म्यूजिक में पिरोता है ये सितारा

Wed, 29 Apr 2015 05:42 PM IST
Updated Wed, 29 Apr 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
youtube sensation anurag dikshit now a face of hindi pop

वो इंटरनेट पर लाखों के चहेते हैं और कई युवा दिलों की धड़कन भी। वो हिंदी के पॉप-रॉक म्यूजिक का चेहरा हैं। गाने के अलावा संगीत निर्देशन और संगीत लेखन में भी खुद को हिट साबित कर चुके हैं।

विज्ञापन


अनुराग दीक्षित ने दो एल्बमों से ही युवाओं को अपना कायल बना लिया है। उनका पहला एल्बम 'साउंडस ग्रेट' पांच बार प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए नामित हो चुका है और इसे एम टीवी अवार्ड्स के लिए भी आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन


आसमान नाम के एल्बम के लिए अलाउड/हंगामा अवार्ड में नॉमिनेट होने पर अमर उजाला ने अनुराग दीक्षित से बातचीत की। उन्होंने अपनी जिंदगी और काम से जुड़ी कई और पर्तों को खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडियंस ही अनुराग की प्रेरणा और जीत

youtube sensation anurag dikshit now a face of hindi pop

अनुराग के हा‌लिया कामों की बात करें तो उनका एल्बम 'आसमान' बीते दिनों ही रिलीज हुआ है और धूम मचा रहा है। इस एल्बम का गाना खलबली भी काफी पसंद किया जा रहा है।

इसे प्रतिष्ठित आर्टिस्ट–अलाउड/हंगामा अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। हंगामा जैसे अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने पर अनुराग ने खुशी जताई।

उनका कहना है कि ऑडियंस के दिलों में जगह बनाना ही सबसे बड़ी जीत है, लेकिन हनी सिंह और कई नामी कलाकारों के साथ खुद का नाम नॉमिनेट होना भी अपने आप में एक उपलब्धि है।

उन्हें इस बात पर गर्व है कि वो इंडिपेंडेंट म्यूजिक अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किए गए हैं।

जोर-शोर के साथ बात रखने में है विश्वास

youtube sensation anurag dikshit now a face of hindi pop

भारत में म्यूजिक में तेजी से बदलाव आ रहा है। हर तरह के म्यूजिक के साथ एक्सपेरिमेंट ‌किया जा रहा है। ऐसे में जहां हमारी म्यूजिक इंडस्ट्री लगातार विकास कर रही है, वहीं हिंदी में रॉक के फ्यूजन पर अनुराग कुछ कहते हैं।

वो मानते हैं कि एक म्यूजिक एन्‍ज्वॉय करने वाली की एक बड़ी खेप यूट्यूब, टीवी और इंटरनेट से आती है। ये खेप नौजवान है और अपनी बात को जोर-शोर के अंदाज से रखना चाहती है।

ऐसे ही म्यूजिक के मुरीद अनुराग खुद हैं और इसलिए सही बातों और मुद्दों पर जोर-शोर से रॉक के माध्यम से बात रखते हैं और गाने गाते हैं।

समझाया क्या है हिंदी रॉक

youtube sensation anurag dikshit now a face of hindi pop

रॉक को हम पाश्चात्य म्यूजिक से ज्यादा समझते हैं। अनुराग कहते हैं कि रॉक की शुरुआत विदेशों में भी तब हुई जब लोगों को किसी सामाजिक समस्या को लेकर आवाज उठानी होती थी।

ठीक इसी सोच और अंदाज में अनुराग ने भी अपना काम किया। ऐसा उनके साथ कई बार होता है जब आस-पास की घटनाएं और समाज में होते गलत काम उनके दिल को आहत करते हैं।

ऐसे में वो हिंदी रॉक की मदद से लोगों की सोच को सकारात्मक बनाने का काम म्यूजिक से करना पसंद करते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि कि खामोशी नाम का नया एल्बम बच्चों पर होते जुल्म को लेकर है।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी बना ली है जगह

youtube sensation anurag dikshit now a face of hindi pop
वेस्ट के म्यूजिक और उनके अंदाज को तो हमने खूब अपने संगीत में ढाला है। पर क्या अनुराग इस कोशिश में हैं कि हमारे संगीत को वेस्ट में पॉपुलर कर पाए, ये भी हमने उनसे पूछा।

अनुराग ने कहा कि उनके आने वाले एल्बमों में वो बाहर के प्रतिष्ठित कलाकारों के साथ काम करने वाले हैं। इन नामी हस्तियों में  एफरोजैक और माइक ओल्‍डफील्ड जैसे लोग हैं।

हाल ही में पाकिस्तानी गायक फैजा मुजाहिद के साथ उन्होंने डुएट गाया है और भारतीय संगीत के हर स्टाइल को खासकर हिंदी पॉप और रॉक को बाहर भी सफल करने की कोशिश में लगातार लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed