फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Working hour of Salman Khan, Shahrukh Khan, Akshay Kumar

रोज कितने घंटे काम करते हैं सलमान-शाहरुख-अक्षय?

Thu, 08 Oct 2015 06:31 PM IST
Updated Thu, 08 Oct 2015 06:31 PM IST
विज्ञापन
Working hour of Salman Khan, Shahrukh Khan, Akshay Kumar

हर पेशेवर की आम शिकायत होती है कि काम के चलते खुद और परिवार के लिए वक्त नहीं मिलता।

विज्ञापन


हाल ही में स्वीडन ने काम के घंटे घटाकर 6 घंटे कर दिया और लंदन में भी यह प्रस्ताव रखा गया कि काम पर यात्रा के घंटों को भी काम के घंटों के रूप में गिना जाए।

लेकिन क्या वाकई हम इतने व्यस्त होते हैं, क्योंकि 24 घंटे व्यस्त रहने वाली ग्लैमर इंडस्ट्री की हस्तियों को कभी ये शिकायत नहीं रहती कि उनके काम के घंटे ज्यादा हैं।

विज्ञापन

सलमान खान

Working hour of Salman Khan, Shahrukh Khan, Akshay Kumar

सलमान कहते हैं, "मैं परिवार और दोस्तों के साथ फिल्में करता हूं और इसके चलते मुझे कभी परिवार और दोस्तों की कमी महसूस नहीं होती।"

सलमान शूटिंग शेड्यूल पूरा हो जाने के बाद घर पहुंचते हैं और अपने करीबियों के साथ समय बिताते हैं।

आजकल खाली समय में सलमान का पसंदीदा शौक ट्वीट करना है। सलमान कहते हैं, "ये मुझे शूटिंग के दौरान भी मेरे चाहने वालों और दोस्तों से जोड़े रखता है।"

शाहरुख खान

Working hour of Salman Khan, Shahrukh Khan, Akshay Kumar

बादशाह खान सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं एक सफल बिजनेसमैन भी हैं।

एक आईपीएल टीम के मालिक शाहरुख खान के पास फिल्म निर्माण कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का काम भी है और फिर वो टीवी शो भी करते हैं। ऐसे में शाहरुख 'वर्क बैलेंस' कैसे बनाते हैं?

शाहरुख कहते हैं, "मैं सोता बहुत कम हूं क्योंकि मुझे ब्रांड 'शाहरुख' के लिए काम करना होता है। आम लोगों के पास 12 घंटे काम के और 12 घंटे सोने के होते हैं लेकिन मेरे पास 20 से 21 घंटे काम के लिए होते हैं।"

विज्ञापन

अक्षय कुमार

Working hour of Salman Khan, Shahrukh Khan, Akshay Kumar

अभिनेता अक्षय कुमार बेहद अनुशासित जीवन जीते हैं।

अक्षय कहते हैं, "आजकल फिल्मों में काम करने के साथ आपको उनका प्रमोशन भी करना होता है। ऐसे में हमें भी ज्यादा घंटे काम के लिए निकालने पड़ते हैं।"

लेकिन फिटनेस फ्रीक अक्षय का काम का पसंदीदा समय सुबह है और ऐसे में वो कोशिश करते हैं कि वो ज्यादा से ज्यादा काम सुबह के घंटों में ही निपटा लें।

वो कहते हैं, "मैं सुबह 5 बजे भी इंटरव्यू दे चुका हूं, इससे आप दिनभर के लिए फ्री हो जाते हो और बाद के ट्रैफिक से भी बच जाते हो।"

अक्षय बताते हैं कि वो हर 6 महीने में परिवार के साथ 15 से 20 दिन की छुट्टी पर जाते हैं।

आलिया भट्ट

Working hour of Salman Khan, Shahrukh Khan, Akshay Kumar

22 वर्षीया इस अभिनेत्री को वर्क लाइफ बैलेंस की कोई शिकायत नहीं। आलिया कहती हैं, "अभी तो मैं यंग हूं, यही मेरी उम्र है काम करने की और अभी तो मैं बहुत व्यस्त रहना चाहती हूं।"

आलिया को अभी परिवार के लिए समय की चिंता नहीं है क्योंकि वो जो काम कर रही हैं वो उनके लिए अद्भुत है।

वो कहती हैं, "हां मुझे एक फायदा है कि मेरे दोस्त इसी इंडस्ट्री से हैं तो मुझे अकेलापन नहीं लगता।"

ऐश्वर्या राय

Working hour of Salman Khan, Shahrukh Khan, Akshay Kumar

पांच साल बाद सिनेमा के पर्दे पर वापसी कर रही ऐश्वर्या राय के अनुसार, काम और परिवार में बैलेंस बनाना जरूरी है और वो इसका ध्यान रखती हैं।

वो कहती हैं, "मैं बेटी अराध्या और परिवार को पूरा समय देती हूं और मुझे हमेशा कैमरा, सोशल मीडिया या चर्चा में रहना जरूरी नहीं लगता।"

ऐश्वर्या कहती हैं, "ये हमें तय करना होता है कि किसे समय मिले किसे नहीं और कौन हमारे लिए ज्यादा जरूरी है।"

वहीं अभिनेता इरफान खान कहते हैं कि परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल है और कई बार उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं लेकिन ये शो बिजनेस है और यहां का यही दस्तूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed