फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   will minissha lamba create controversy in bigg boss

मैं यहां कुछ ऐसा-वैसा नहीं करूंगीः मिनिषा

Wed, 24 Sep 2014 08:27 AM IST
Updated Wed, 24 Sep 2014 08:27 AM IST
विज्ञापन
 will minissha lamba create controversy in bigg boss
अभिनेत्री मिनिषा लांबा ने कहा है कि 'बिग बास 8' में दर्शकों की नजरों में आने के लिए वह झूठा नाटक नहीं करेंगी। 29 वर्षीय अभिनेत्री उन 15 प्रतिभागियों में से एक हैं जो सलमान खान की मेजबानी वाले विवादित रियलिटी शो के इस संस्करण में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसमें लोगों को वास्तविक और मौज मस्ती करने वाली मिनिषा दिखेगी। मिनिषा ने घर में प्रवेश करने से पहले कहा कि यह एक रियलिटी शो है और जब इसमें नाटक का तत्व ज्यादा होता है तो दर्शक उसे पसंद करते हैं लेकिन मैं इस नाटक तत्व को लाने के लिए चरित्र से बाहर नहीं जाऊंगी।
विज्ञापन

मैं कुछ नाटक नहीं करूंगी

 will minissha lamba create controversy in bigg boss

कम से कम मैं उम्मीद कर रही हूं कि मैं वो सब नहीं करूंगी। मैं नहीं जानती कि कौन​ ​सी स्थिति पसंद की जानी है। मैं नहीं जानती हूं कि मैं अंदर चीजों पर कैसी प्रतिक्रिया दूंगी।​​

​यह पहली बार है जब ​'​यहां​'​, ​'​हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड​'​ और ​'​बचना ए हसीनों​'​ जैसी फिल्में करने वाली अभिनेत्री रियलिटी कार्यक्रम कर रही हैं। मिनिषा ने कहा कि उनके लिए यह वक्त बिल्कुल सही है क्योंकि इस समय उनके पास काम की प्रतिबद्धता भी नहीं है।​​

शुरू में हिचकी थी मैं

 will minissha lamba create controversy in bigg boss

मिनिषा ने कहा कि शुरू में इसमें भाग लेने को लेकर उनके मन में कुछ हिचकिचाहट थी लेकिन उनके दोस्तों के इस शो के प्रति अनुराग और उत्साह के चलते उसने इसमें शामिल होने का फैसला किया।

मिनिषा ने बातों ही बातों में कहा कि बिग बॉस में कोई ऐसा स्टंट नहीं करेंगी जिसकी वजह से उनका नाम गलत वजहों से चर्चाओं में आए। उनका इशारा एक्सपोज और गलत हकरतें करने की ओर था।

विज्ञापन

क्या खत्म हो चुका है कैरियर

 will minissha lamba create controversy in bigg boss

मिनिषा लांबा का बिग बॉस के घर जाना इस बात का इशारा है कि उनका फिल्मी कैरियर बहुत तेज गति से नहीं चल पा रहा है। म‌िनिषा किडनैप जैसी फिल्‍म से चर्चाओं में आई थीं। भेजा फ्राई 2 और वेलडन अब्बा जैसी फिल्मों में मिनिषा ने अलग-अलग किस्म के किरदार किए हैं।

मिनिषा के अभिनय की चर्चा उनकी फिल्म वेलडन अब्बा के लिए हुई जरूर लेकिन उनके कैरियर को यह फिल्म गति नहीं दे सकी। मिनिषा के पास अरसे से कोई बड़ी फिल्म नहीं थी।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed