{"_id":"9f949868fdef2007cff389da4d77a8a4","slug":"will-jai-ho-big-flop","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय हो फ्लॉप, जिम्मेदार मैं: सलमान","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
जय हो फ्लॉप, जिम्मेदार मैं: सलमान
अमर उजाला दिल्ली
Updated Fri, 07 Feb 2014 01:42 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान की फिल्म जय हो फ्लॉप की तरफ बढ़ गई है। सलमान ने इसकी जिम्मेदारी खुल ली है।
विज्ञापन
सलमान खान की फिल्म जय हो उस तरह से नहीं चल पाई है जैसे कि उम्मीद की जा रही थी। फिल्म को जब सिर्फ 17 करोड़ की ओपनिंग मिली तभी से फिल्म के असफल हो जाने की चर्चाएं चल निकली थीं।
हालांकि अपने पहले वीकेंड में फिल्म 58 करोड़ रूपए कमा चुकी है फिर भी इस फिल्म को असफल माना जा रहा है।
अब सलमान खान खुद आगे बढ़कर अपना बचाव करने के लिए आए हैं। सलमान खान ने कहा है कि यदि उनकी फिल्म जय हो नहीं चलती है तो सारी जिम्मेदारी उनके ऊपर होगी।
सलमान खान की इस फिल्म से उम्मींदे इसलिए भी ज्यादा थीं क्योंकि माना जा रहा था कि यह फिल्म धूम 3 और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी बड़ी फिल्मों को टक्कर देगी।