फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Why Tusshar Kapoor and Aftab Shivdasani met porn stars

पोर्न इंडस्ट्री की सैर पर क्यों गए तुषार और आफताब

Tue, 03 Mar 2015 09:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो Updated Tue, 03 Mar 2015 09:42 AM IST
विज्ञापन
Why Tusshar Kapoor and Aftab Shivdasani met porn stars

लोकप्रियता की ऊंची उड़ान भर पाने में नाकाम रहे ऐक्टर तुषार कपूर ने हाल में यह कह कर चौंका दिया था कि बेहतर होता जो उन्होंने एडल्ट फिल्मों से अपना करिअर शुरू किया होता।

विज्ञापन


गोलमाल सीरीज की कॉमेडी फिल्मों के अलावा अपनी होम प्रोडक्शन क्या कूल हैं हम और क्या सुपर कूल हैं हम जैसी सेक्स कॉमेडी फिल्मों में ही तुषार को थोड़ी बहुत कामयाबी मिल सकी है। इन दिनों इसी कड़ी में तीसरी फिल्म भी बनने जा रही है, जिसमें तुषार के साथ आफताब शिवदासानी हैं। परंतु साथ एक चौंकाने वाली खबर भी आ रही है।
विज्ञापन


इन दिनों जैसे तमाम सितारे अपने किरदारों में उतरने के लिए कुछ न कुछ नया करते हैं, वैसा ही तुषार और आफताब ने किया। सेक्स कॉमेडी के ये दोनों ऐक्टर अपने-अपने रोल में उतरने के लिए बैंकॉक गए और वहां पर कुछ पोर्न स्टार्स से मुलाकात करके बातें की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पोर्न इंडस्ट्री के इन लोगों के जीवन के कुछ वास्तविक अनुभवों को भी फिल्म में डाला गया है।

फिल्म का निर्माण कर रही बालाजी टेलीफिल्म्स के चीफ क्रिएटिव प्रोड्यूसर तनवीर बुकवाला ने मीडिया में कहा है कि यह एक क्रेजी सेक्स कॉमेडी है और ऐक्टरों को अविश्वसनीय बातों को विश्वसनीय बनाने के लिए अनुभवों से गुजरना पड़ता है।


इसके बाद ही कॉमेडी दृश्यों में मजा आ सकेगा। पोर्न स्टार्स से मिलने के बाद इन ऐक्टरों के अभिनय में कुछ ऐसी बातें जरूर आएंगी, जो पर्दे पर दृश्यों में नए ढंग की कॉमेडी पैदा करेगी। फिलहाल तुषार और आफताब इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं।

अब पोर्न स्टार्स से तुषार और आफताब ने क्या हुनर सीखा, यह जानने के लिए दर्शकों को फिल्म का इंतजार तो करना ही पड़ेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed