'पीके' ने लगाया रुपयों का अंबार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म पीके शानदार कारोबार कर रही है। फिल्म ने अपेक्षा के अनुरूप शुरुआत की है। फिल्म शहरी इलाकों में खासतौर पर देखी जा रही है। पहले दिन 27 करोड़ से शुरुआत करने वाली पीके ने शनिवार को इससे भी ज्यादा कमाई की। शनिवार को इस फिल्म ने 32 करोड़ कमाए।
इस तरह शुरुआत के दो दिनों में फिल्म ने 59 करोड़ कमाए। रविवार को फिल्म का कारोबार थोड़ा और बेहतर हुआ। रविवार इस फिल्म ने करीब 33 करोड़ की कमाई की। इस तरह शुरुआती तीन दिनों का कलेक्शन मिला दें तो यह आंकड़ा 92 करोड़ पहुंचता है। जिस तहर से दर्शक इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं और फिल्म की माउथ पब्लिसिटी हो रही है उसे देखकर यह उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म सोमवार को ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।
पर पीछे रह गई इन फिल्मों से
जबर्दस्त चर्चाओं में रहने के बाद भी पीके फिल्म अपने पहले वीकेंड कलेक्शन में उन फिल्मों से पीछे रह गई जिन्हें समीक्षकों ने घटिया फिल्म बताया था। पीके के उलट इन फिल्मों की माउथ पब्लिसिटी भी निगेटिव हुई थी लेकिन कमाई में यह फिल्में पीके से भी आगे निकलीं।
शाहरुख की इसी साल दीवाली पर रिलीज हुई फिल्म हैप्पी न्यू ईयर ने शुरुआती तीन दिनों में 108 करोड़ की ओपनिंग ली थी। आमिर की ही फिल्म धूम 3 ने 107 करोड़ वीकेंड में कमाए थे। 2013 में रिलीज हुई शाहरुख की सुपरहिट फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की ओपनिंग 100 करोड़ हुई थी।