फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Weekend Box office collection of PK movie - PK movie review

'पीके' ने लगाया रुपयों का अंबार

Thu, 25 Dec 2014 10:22 AM IST
Updated Thu, 25 Dec 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
Weekend Box office collection of PK movie - PK movie review

राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म पीके शानदार कारोबार कर रही है। फिल्म ने अपेक्षा के अनुरूप शुरुआत की है। फिल्म शहरी इलाकों में खासतौर पर देखी जा रही है। पहले दिन 27 करोड़ से शुरुआत करने वाली पीके ने शनिवार को इससे भी ज्यादा कमाई की। शनिवार को इस फिल्म ने 32 करोड़ कमाए।

विज्ञापन


इस तरह शुरुआत के दो दिनों में फिल्म ने 59 करोड़ कमाए। रविवार को फिल्म का कारोबार थोड़ा और बेहतर हुआ। रविवार इस फिल्म ने करीब 33 करोड़ की कमाई की। इस तरह शुरुआती तीन दिनों का कलेक्शन मिला दें तो यह आंकड़ा 92 करोड़ पहुंचता है। जिस तहर से दर्शक इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं और फिल्म की माउथ पब्लिसिटी हो रही है उसे देखकर यह उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म सोमवार को ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।
विज्ञापन

पर पीछे रह गई इन फिल्मों से

Weekend Box office collection of PK movie - PK movie review

जबर्दस्त चर्चाओं में रहने के बाद भी पीके फिल्म अपने पहले वीकेंड कलेक्‍शन में उन फिल्मों से पीछे रह गई जिन्हें समीक्षकों ने घटिया फिल्म बताया था। पीके के उलट इन फिल्मों की माउथ पब्लिसिटी भी निगेटिव हुई थी लेकिन कमाई में यह फिल्में पीके से भी आगे निकलीं।

शाहरुख की इसी साल दीवाली पर रिलीज हुई फिल्म हैप्पी न्यू ईयर ने शुरुआती तीन दिनों में 108 करोड़ की ओपनिंग ली थी। आमिर की ही फिल्म धूम 3 ने 107 करोड़ वीकेंड में कमाए थे। 2013 में रिलीज हुई शाहरुख की सुपरहिट फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की ओपनिंग 100 करोड़ हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed