फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   weekend collection of action jaction

जानिए 'एक्शन जैक्सन' लुढ़क गई या हिट हुई?

Tue, 09 Dec 2014 09:13 AM IST
Updated Tue, 09 Dec 2014 09:13 AM IST
विज्ञापन
weekend collection of action jaction

प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी एक्शन जैक्सन ने कमाई तो की है पर क्या अजय देवगन की ब्रांड इमेज को देखते हुए आप इस कमाई से संतुष्ट हैं। अजय देवगन के डबल रोल वाली इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब सवा 9 करोड़ कमाए। यह एक औसत से बेहतर प्रदर्शन था।

विज्ञापन


रिलीज के दूसरे दिन आमतौर पर फिल्मों का कारोबार बढ़ता है पर एक्शन जैक्सन के साथ ऐसा नहीं हुआ। रिलीज के दूसरे दिन यह फिल्म 8.25 करोड़ ही कमा पाई। इस तरह से फिल्म का कलेक्शन 17 करोड़ 50 लाख तक पहुंचता है। तीसरे दिन रविवार होने का फायदा इस फिल्म को मिला। रविवार को इस फिल्म ने 11.50 करोड़ कमाए। इस तरह से वीकेंड में इस फिल्म ने करीब 29 करोड़ कमाए।
विज्ञापन


क्या हुआ पिछली फिल्मों का

weekend collection of action jaction

पिछले सप्ताह रिलीज हुई फिल्म उंगली न तो हिट रही है न ही फ़्लॉप। उंगली फिल्म ने अब तक करीब 20 करोड़ की कमाई की है। यदि सितारों की भीड़ देखें तो यह कमाई कम है लेकिन कलेक्‍शन के दृष्टिकोण्‍ा से देखने पर इसे औसत सफल कहा जा सकता है।

इसी तरह प्रियंका चोपड़ा की बहन बार्बी उर्फ मनारा की फिल्म जिद भी औसत रूप से सफल रही है। बिना किसी स्टारकास्ट वाली फिल्म जिद ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 14 करोड़ कमाए हैं। हां डा चन्द्र प्रकाश द्विवेदी की फिल्‍म जेड प्लास बड़ी फ्लॉप बनकर उभरी है। फिल्म ने महज 40 लाख का कारोबार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed