जानिए 'राजा नटवरलाल' ने 3 दिन में कमाए कितने?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमरान हाशमी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म राजा नटवरलाल ने शुरुआती तीन दिनों में औसत कमाई की है। इस फिल्म ने पहले दिन करीब सवा पांच करोड़ की ओपनिंग ली। इस ओपनिंग को औसत माना गया। रिलीज के दूसरे दिन शनिवार को भी फिल्म का कलेक्शन बहुत नहीं सुधरा दूसरे दिन इस फिल्म ने 6 करोड़ कमाए।
इस तरह शुरुआती दो दिनों में यह फिल्म 11 करोड़ कमा पाई। रविवार की छुट्टी का लाभ भी फिल्म को नहीं मिला। रविवार को भी फिल्म की कमाई 6 करोड़ हुई। इस तरह शुरुआती तीन दिनों में यह फिल्म 17 करोड़ कमा पाई है। स्टारकास्ट और बजट को देखते हुए कहा जा सकता है कि फिल्म की सफलता औसत से भी कम रही है।
मर्दानी अभी भी कायम
कुछ राज्यों में टैक्स फ्री होने के बाद मर्दानी का जलवा कायम है। फिल्म अब तक 27 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। खास बात यह है कि यह अभी भी मल्टीप्लेक्सों में मौजूद है। इस वीकेंड में भी फिल्म ने अच्छी कमाई की।
शुक्रवार को इस फिल्म ने डेढ़ करोड़, शनिवार को 2 करोड़ और रविवार को ढाई करोड़ की कमाई की। महाराष्ट, यूपी और मप्र में टैक्स फ्री होने के की वजह से यह फिल्म यहां के सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में अभी तक बनी हुई है।