तो दावत-ए-इश्क और खूबसूरत हुईं फ्लॉप?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यश चोपड़ा बैनर की फिल्में आमतौर पर बड़ी ओपनिंग वाली फिल्में मानी जाती हैं। लेकिन इस शुक्रवार रिलीज हुई आदित्य राय कपूर और परिणिती चोपड़ा की फिल्म दावत-ए-इश्क को वीकेंड पर बहुत बड़ी ओपनिंग नहीं मिली है।
महाराष्ट्र से लेकर उत्तर भारत तक जबर्दस्त प्रमोशन करने के बाद भी फिल्म को शुक्रवार को 4 करोड़ की ओपनिंग मिली थी। वीकेंड तक यह कलेक्शन 14 करोड़ तक पहुंचा। 40 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म वीकेंड तक 14 करोड़ ही कमा पाई है।
अब चूंकि फिल्म का मुख्य कारोबार वीकेंड में ही होता है तो यह मानना चाहिए कि यह फिल्म अपनी लागत तक पहुंच जाए यही फिल्म के लिए बड़ी बात होगी।
खूबसूरत का हाल और बुरा
यही हाल शुक्रवार को रिलीज हुई दूसरी फिल्म खूबसूरत का भी रहा। सोनम कपूर और फवाद खान की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने वीकेंड तक महज 12 करोड़ की कमाई की।
24 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म से दर्शकों को ढेरों उम्मींदे थीं। लेकिन कमाई के यह आंकड़े देखकर लग रहा है कि यह फिल्म अपनी लागत भी नहीं निकाल पाएगी? यह फिल्म ऋषिकेश मुखर्जी की इसी नाम से बनी चर्चित फिल्म का रीमेक है।