फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Weekend box office collections film Furious7 and detective Byomkesh Bakshi

'फ्यूरियस 7' सुशांत की '..ब्योमकेश बख्शी' से निकली फास्ट

Mon, 06 Apr 2015 04:43 PM IST
Updated Mon, 06 Apr 2015 04:43 PM IST
विज्ञापन
Weekend box office collections film Furious7 and detective Byomkesh Bakshi

'फास्ट एंड फ्यूरियस' सीरीज की सातवीं फिल्म 'फ्यूरियस 7' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। 'फ्यूरियस 7' सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' से आगे निकल गई है।

विज्ञापन


हॉलीवुड एक्टर विन डीजल और पॉल वाकर की इस फिल्म ने पूरे विकेंड में 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है।  बॉक्स ऑफिस एनलिस्टों का मानना है कि फिल्म भारत में और भी रफ्तार पकड़ सकती है। जबकि 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' ने महज 13 करोड़ से कुछ ज्यादे का ही कारोबार किया है।

विज्ञापन

फ्यूरियस 7 ने बना दिया बाक्स ऑफिस रिकार्ड

Weekend box office collections film Furious7 and detective Byomkesh Bakshi

फिल्म ने ओपनिंग डे को 12 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं शुक्रवार को 'ब्योमकेश बख्शी' के रिलीज होने के बावजूद फिल्म ने 12.30 करोड़ रुपये बटोरे। वहीं, 'ब्योमकेश बख्शी' की बात करें तो शुक्रवार को इस फिल्म का बिजनेस औसत रहा।

'फ्यूरियस 7' की शुरुआती कमाई ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुछ नए रिकॉर्ड स्थापित कर दिए है। यह 2015 में सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म बन गई है। इसस पहले रणबीर कपूर की 'रॉय' ने पहले दिन 10.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके अलावा 'फ्यूरियस 7' देश में अब तक ओपनिंग डे में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed