फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   weekand box office collection of 'bombay velvet'

जानिए, तीन दिनों में बॉम्बे वेलवेट ने कमाया कितना

Mon, 18 May 2015 12:29 PM IST
Updated Mon, 18 May 2015 12:29 PM IST
विज्ञापन
weekand box office collection of 'bombay velvet'

अनुराग कश्यप का निर्देशन रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा जैसे कलाकार और साथ ही पहली बार करण जौहर जैसी नामी हस्ती का फिल्म के माध्यम से नेगेटिव भूमिका में डेब्यू।

विज्ञापन


सभी कुछ तो ठीक था इस फिल्म के साथ। जाने माने निर्देशक और लोकप्रिय कलाकारों की मौजूदगी के कारण ही तो इस फिल्म को साल 2015 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों से एक माना जा रहा था। फिल्म का प्रचार-प्रसार भी अच्छे से किया गया था।
विज्ञापन


फिर आखिर ऐसा क्या हो गया इस फिल्म के साथ जिसकी उम्मीद बहुत कम लोगों को थी।

बॉक्स ऑफिस पर हो गई फुस्स

weekand box office collection of 'bombay velvet'

फिल्म ने आशा के एकदम उलट बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन बहुत ही ठंडी शुरुआत की। पहले दिन फिल्म ने महज 5 करोड़ के आसपास ही कमाई की।

इसके बाद भी ट्रेड विशेषज्ञों को लग रहा था शायद दूसरे दिन फिल्म कुछ रफ्तार पकड़ेगी। लेकिन शनिवार को भी कोई कारनामा नहीं हुआ और फिल्म ने बमुश्किल 5.25 करोड़ की ही कमाई की।

रविवार को भी फिल्म के साथ कोई चमत्कार नहीं हुआ। इससे साफ हो गया कि बांबे वैल्वेट उन बड़ी फिल्मों से एक बन गई जो बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हुई।

वैसे कमाई तो पहले दिन दीपिका की पीकू ने भी कुछ खास नहीं की थी माउथ पब्लिसिटी और दीपिका के जादू के चलते फिल्म वीकेंड में अच्छी कमाई कर गई और अभी तक बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है।

लेकिन रणबीर की बांबे वैल्वेट के साथ ऐसा कुछ होता नहीं दिख रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed