दूसरे दिन वजीर ने दिखाया बॉक्स ऑफिस पर दम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 दिसंबर को दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। संजय लीला भंसाली की पीरियड फिल्म बाजीराव मस्तानी और शाहरुख खान और काजोल की दिलवाले। माना जा रहा था कि इस भिड़ंत में दोनों फिल्मों को कमाई के मामले में बारी नुकसान होगा। लेकिन दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली।
शुरू में शाहरुख खान की दिलवाले ने कमाई के मामले में बाजी मारी तो बाद में धीरे-धीरे बाजीराव मस्तानी ने रफ्तार पकड़ ली। दोनों ही फिल्में वर्ल्डवाइड 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। 18 दिसंबर के बाद अगले हफ्तों में कोई फिल्म ना होने का फायदा भी दोनों फिल्मों को मिला।
18 दिसंबर के बाद 8 जनवरी को वजीर रिलीज हुई। सिनेप्रेमी भी नई फिल्म की तलाश में थे। वजीर के ट्रेलर ने भी फिल्म के प्रति उत्सुकता जगाई। ऐसे में अमिताभ और फरहान अख्तर की फिल्म की कमाई पर सबकी नजरें लगी हैं।
पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया। फिल्म ने पहले दिन 5.22 करोड़ की कमाई की। लेकिन फिल्मी पंडितो को उम्मीद थी, कि शनिवार को छुट्टी होने के कारण फिल्म का बिजनेस बढ़ेगा। फिल्म उम्मीद पर खरी भी उतरी।
शनिवार को वजीर ने दिखाया दम
समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया पाने वाली वजीर को शुक्रवार को 5.22 करोड़ की कमाई के बाद शनिवार को राहत मिली। वेबसाइट बॉलीमूवीरिव्यूज के अनुसार फिल्म ने दूसरे दिन 7 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने दूसरे दिन खासतौर से महानगरों में काफी अच्छा बिजनेस किया।
इस तरह अब फिल्म की पहले दो दिन की कमाई 12.22 करोड़ हो गई है। समीक्षकों ने भले ही फिल्म को औसत कहा हो लेकिन दर्शकों से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में व्हीलचेयर पर बैठे अमिताभ ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया है।
फरहान अख्तर और अदिति राव हैदरी भी फिल्म में अपने काम से तारीफें बटोर रहे हैं। वजीर को बिजॉय नंबियर ने निर्देशित किया है।