फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   watch comic vedio of pk

आपने देखा है पीके का बेहद हंसी भरा यह वीडियो

Wed, 05 Nov 2014 03:17 PM IST
Updated Wed, 05 Nov 2014 03:17 PM IST
विज्ञापन
watch comic vedio of pk
जारी हुआ यह वीडियो फिल्म के एक सीन की मेकिंग का है। यह सीन फिल्म के ट्रेलर में भी प्रयोग किया गया है। इस सीन में आमिर को एक नाई की पैँट खींचनी थी। वीडियो में यह दिखाया गया है कि परफेक्ट टाइमिंग के लिए इस सीन को कितने बार शूट करना पड़ा।
विज्ञापन


कभी पैंट ठीक से नहीं खिचती तो कभी वह आमिर को ठीक से लात नहीं मार पाता। इस दृश्य को शूट करते समय आमिर और राजकुमार हिरानी दोनों ही अपनी हंसा नहीं दबा पा रहे थे।
विज्ञापन


देखिए यह वीडियो



कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

watch comic vedio of pk

सर्वोच्च न्यायालय ने काले हिरण के शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान को निचली अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने पर जयपुर उच्च न्यायालय द्वारा लगाई की रोक को चुनौती देने वाली राजस्थान सरकार की याचिका पर फैसला बुधवार को सुरक्षित रख लिया।

उच्च न्यायालय ने सलमान को दोषी ठहराने के निचली अदालत के फैसले पर इसलिए रोक लगा दी थी, ताकि फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में ब्रिटेन जाने के लिए उन्हें वीजा मिल सके।

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस.जे.मुखोपाध्याय और न्यायमूर्ति ए.के.गोयल की पीठ ने अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए कहा कि सलमान को दोषी ठहराए जाने के फैसले पर सिर्फ इसलिए रोक नहीं लग सकती कि इससे उन्हें ब्रिटेन का वीजा नहीं मिल सकता।

मिनिषा के बाद पुनीत भी बिग बॉस से बाहर

watch comic vedio of pk

मिनिषा लांबा के बाद पुनीत को बिग बॉस से बाहर होना पड़ा है। पुनीत को घर से बाहर करने की वजह एक टास्क बनी। घर में एक टास्‍क 'उंची है बिल्डिंग' के दौरान घरवालों को दो टीमों में बांटा गया।

टीम ए में सोनाली रावत, प्रीतम सिंह, गौतम गुलाटी, पुनीत इस्सर, सुशांत दिवगिकर थे वहीं टीम बी में आर्य बब्बर, करिश्मा तन्ना, अली कुली मिर्जा, डायन्ड्रा सोरस और प्रनीत भट्ट को रखा गया. एक टीम को टास्‍क पूरा करना था तो दूसरी टीम को उसे रोकना था। इस टास्क के पूरा होते ही बिग बॉस ने पुनीत को घर से बाहर जाने के लिए कह दिया। बिग बॉस के घर से बाहर होने वाले पांचवी प्रतिभागी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed