फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   villain ranjeet will change his image

ब्लाउज फाड़ने वाला अब बदलेगा अपनी इमेज

Tue, 05 Aug 2014 08:09 AM IST
Updated Tue, 05 Aug 2014 08:09 AM IST
विज्ञापन
villain ranjeet will change his image

बीते जमाने के विलेन रंजीत खुद मानते हैं कि उन्हें प्रोड्यूसर-डायरेक्टर हीरोइन का ब्लाउज फाड़ने वाले रोल दिया करते थे, इसलिए लोगों के बीच उनकी इमेज गंदी है। लेकिन रंजीत अब इमेज सुधारना चाहते हैं। नतीजा यह कि उन्होंने कैरियर की दूसरी पारी अच्छी भूमिकाओं के साथ करने का फैसला किया है। एक समय फिल्म में रंजीत के होने का मतलब फिल्म में कोई न कोई रेप सीन होना होता था। करीब 200 फिल्मों में गंदे खलनायक की भूमिकाएं निभाने वाले रंजीत कसम खा चुके हैं कि लोगों के दिमाग से अपनी पुरानी छवि को साफ कर देंगे।

विज्ञापन


बदलेंगे अपनी इमेज

villain ranjeet will change his image

इसी दिशा में उन्होंने पहला कदम बढ़ाया है फिल्म स्पार्क से। जिसे निर्देशक हैं वीके सिंह।इस एक्शन से भरपूर फिल्म में रंजीत खलनायक बनने के बजाय हीरो रजनीश दुग्गल के पिता के रूप में नजर आएंगे। रंजीत केअनुसार, ‘आम तौर पर मेरी फिल्मों में आपने मुझे रेप सीन करते और हीरोइनों के ब्लाउज फाड़ते देखा है। स्पार्क की यही खासियत है कि यहां मैं ऐसा कुछ नहीं कर रहा।


विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियां रोईं थीं तब

villain ranjeet will change his image

एक जमाना था जब मैं हर फिल्म में होता था और मेरे अधिकतर दोस्त इस बात का मजाक उड़ाया करते थे।’ रंजीत बताते हैं, ‘एक बार ऋषी दा (ऋषिकेश मुखर्जी) ने मुझे कहा था कि जिस दिन पर्दे पर मैंने यह सब करना छोड़ दिया लोग रोएंगे और लडकियां रोएंगी। इसका उदाहरण देने के लिए उन्होंने मेरे साथ एक फिल्म की थी ‘अच्छा बुरा’। उस फिल्म से मेरी थोड़ी-सी इमेज बदली थी और अब पचास साल बाद ‘स्पार्क’ से मेरी इमेज फिर बदलने जा रही है।’ उम्मीद करें कि रंजीत की इच्छा पूरी होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed