फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   uday chopra carrier due to his family

जन्मदिन विशेषः परिवार की बदौलत चला उदय का करियर

Mon, 07 Jan 2013 01:36 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 07 Jan 2013 01:36 PM IST
विज्ञापन
uday chopra carrier due to his family

1993 में 'डर' फिल्म में अस्सिटेंट डायरेक्टर के रूप में अपनी फिल्मी पारी शुरू करने वाले उदय चोपड़ा की पहचान आज 20 साल के बाद भी यश चोपड़ा के बेटे और आदित्य चोपड़ा के भाई के रूप में होती है। आज उदय चोपड़ा का जन्मदिन है। उदय ने यशराज बैनर की कई फिल्मों के डायरेक्टरों को अस्सिट किया है। इसी बैनर की दो फिल्मों 'ये दिल्लगी' और 'मुझसे दोस्ती करोगे' को उन्होंने प्रोड्यूस भी किया है।

विज्ञापन


अलग-अलग तरह के काम करने के बाद भी उदय की पहचान यशराज बैनर से इतर बन ही नहीं पाई। उनकी लगभग सभी फिल्में इसी बैनर से आई हैं। फिल्म इंडस्ट्री के जानकार मानते हैं कि उदय चोपड़ा में स्टार मैटेरियल है ही नहीं। वह जिन हिट मल्टीस्टारर फिल्मों का हिस्सा रहे हैं यदि उन फिल्मों से उदय को निकाल भी दिया जाए तो फिल्म के परिणाम पर कोई फर्क नहीं पड़ता। उदय चोपड़ा और तुषार कपूर की इस मामले में हालत एक जैसी है। इन दोनों ही कलाकारों पर इनके परिवार के अलावा दूसरे बैनर के निर्माता-निर्देशक दांव नहीं लगाना चाहते।
विज्ञापन


यशराज फिल्म्स ने उदय के लिए 'मोहब्बतें', 'धूम, धूम 2', 'नील एन निक्की', 'मेरे यार की शादी है', 'प्यार इंपासिबल' जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। इनमें से केवल वे ही फिल्म कामयाब हुई हैं, जिनमें उदय के अलावा बड़े सितारे मौजूद थे। ‘प्यार इम्पॉसिबल’ में उदय के लिए प्रियंका चोपड़ा जैसी बड़ी नायिका ली गई है ताकि प्रियंका के बहाने ही कुछ लोग फिल्म देखने पहुँचे। उदय को दब्बू इंसान की भूमिका सौंपी गई थी। इस फिल्म की असफलता ने साबित कर दिया कि उदय चोपड़ा के अंदर अकेले फिल्म को खींचने की कुव्वत नहीं है। अब शायद ही कभी उदय सोलो हीरो के रूप में कभी दिखें। 2013 में उदय एकमात्र फिल्म 'धूम 3' में दिखेंगे। यह फिल्म भी यशराज बैनर की फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्मों में न चलने के बाद भी उदय चोपड़ा अपने व्यक्तिगत जिंदगी की वजह से चर्चाओं में रहे हैं। चोपड़ा कैंप की फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिक्की' बहल के साथ फिल्मी कॅरियर शुरू करने वाली परिणिता चोपड़ा के साथ उदय का नाम जुड़ा। बाद में परिणिती की तरफ से इस बात का खंडन भी आ गया। परिणिती के बाद उदय ने 'रॉकस्टार' फेम नरगिस फाकरी के साथ डेटिंग की। अब फिल्मी गलियारों में चर्चा है कि जल्द ही इन दोनों की शादी होने वाली है। 'रॉकस्टार' हिट होने के बावजूद भी नरगिस का करियर रफ्तार नहीं पकड़ पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed