फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   two months missing Yo Yo Honey Singh is returned

लौट आए दो महीने से लापता यो यो हनी सिंह!

Thu, 22 Jan 2015 11:21 AM IST
Updated Thu, 22 Jan 2015 11:21 AM IST
विज्ञापन
two months missing Yo Yo Honey Singh is returned

बॉलीवुड के जाने-माने रैप गायक यो यो हनी सिंह पिछले दो माह से गायब रहने के बाद एक बार फिर लौट आए हैं। हालांकि अभी भी यह पता नहीं चला है कि वह कहां थे।

विज्ञापन


लगभग दो महीने से गायब हनी सिंह को लेकर अभी भी सवाल किया जा रहा था कि आखिर उन्हें क्या हुआ था? वहीं हनी सिंह ने अपने चाहने वालों को लिए फेसबुक पेज पर अपनी फोटो सहित यह मैसेज लिखा है कि वह जहां भी हैं ठीक हैं, और खूब मजे में हैं।
विज्ञापन


खबर थी कि हनी सिंह डिप्रेशन के शिकार हो गए थे। वहीं इसका कारण बॉलीवुड के किसी बड़े स्टार का हनी सिंह को थप्पड़ मारा जाना बताया जा रहा था। हनी इसी कारण डिप्रेशन में चले गए थे। यहां तक कि हनी सिंह ने अपने सारे प्रोजेक्ट्स और कॉन्सट्र्स भी कैंसिल कर दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हनी सिंह ने मनाया स्पेशल हैप्पी न्यू इयर

two months missing Yo Yo Honey Singh is returned

महीनों गायब रहने के बाद हनी सिंह नए साल में लौटे आए हैं। हनी सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दो फोटो डाली है, जिसमें हनी ने लिखा है कि उन्होंने नए साल की शुरूआत अनाथ बच्चों के साथ की। यह तस्वीरें कहां की यह उन्होंने नहीं बताया है। इसकी भी खबर उन्होंने नहीं दी है। उम्मीद है विवादों में रहने वाले हनी सिंह जल्द ही अपने फैंस के बीच लौट आएंगे।

हनी ने यह तस्वीर फेसबुक पर अपलोड करके यह बताने की कोशिश की है कि वे अब बिलकुल ठीक है और नए साल में अपनों के बीच वापस लौटने वाले हैं। हालांकि हनी ने और कोई जानकारी शेयर नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed