फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Tumpa kumari, a blind singer is next Nightingle of India

17 साल की इस लड़की का वीडियो जरूर देखना चाहेंगे आप

Mon, 06 Jul 2015 05:47 PM IST
Updated Mon, 06 Jul 2015 05:47 PM IST
विज्ञापन
Tumpa kumari, a blind singer is next Nightingle of India

आपने आशिकी-2 को वो गाना तो जरूर सुना होगा जिसे बॉलीवुड की सुरीली गायिका श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज देकर उसे गुनगुनाने पर सबको मजबूर कर दिया। जी हां, हम बात कर रहे हैं 'सुन रहा है न तु... रो रही हूं मैं' गाने की। आशिकी-2 का यह गाना इतना फेमस हुआ था की अभी भी लोगों को इसे गुनगुनाते सुना जा सकता है।

विज्ञापन


अपनी मदहोश कर देने वाली आवाज से जब श्रेया ने इसे गाया तो शायद ही उन्होंने इस बारे में सोचा होगा कि इस गाने को लोगों का इतना प्यार मिलेगा। अब इसी गाने को गाती एक लड़की का वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। इस वीडियो में एक लड़की को 'सुन रहा है न तु' गाने को गाते देखा जा सकता है।
विज्ञापन


इसकी आवाज इतनी प्यारी है कि आप एक बार इस लड़की को गाते हुए सुन लेंगे तो खुद को मदहोश होने से रोक नहीं पाएंगे। इस लड़की की सुरीली आवाज को सुनकर ऐसा लगता है कि इस गाने को कोई और नहीं श्रेया घोषाल ही गा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

Tumpa kumari, a blind singer is next Nightingle of India

कौन है यह लड़की...

महज 17 साल की इस लड़की का नाम टुम्पा कुमारी है जो दृष्टिबाधित है। रांची के ब्रज किशोर अंध विद्यालय में पढ़ने वाली इस छात्रा को भगवान ने इस दुनिया को देखने के लिए आंखें तो नहीं दी लेकिन उसे एक ऐसी सुरीली आवाज की मिल्कियत सौंप दी जिसे शायद दुनियाभर की तमाम दौलत से भी नहीं खरीदा जा सकता।

फिल्म आशिकी-2 के 'सुन रहा है न तु...' गाने को इस लड़की ने जिस शिद्दत से गाया है, यकीन मानिए इसे सुनकर आप खुद को झूमने से नहीं रोक पाएंगे। आपको बता दें कि 2013 की सबसे बड़ी म्यूजिकल हिट फिल्म आशिकी-2 के सभी गाने जबरदस्त हिट हुए लेकिन इस गाने ने सबसे ज्यादा लोगों को झुमाया। अब जब इस लड़की के गाने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुका है तो कई रियलिटी शो और सिंगर टुम्पा से मिलना चाहते हैं।

खबरों के मुताबिक अब टुम्पा से वो सारे सिंगर मिलना चाह रहे हैं जिसका कल तक वो फैन थी। टुम्पा को यह सब एक सपने जैसा लग रहा है और वह बहुत खुश है। टुम्पा का वीडियो इंटरनेट पर आने के कुछ ही देर बाद यह इतनी तेजी से वायरल हुआ कि इसे महज 24 घंटों में 25 हजार से ज्यादा हिट मिले।
इस वीडियो में आप भी टुम्पा को सुन रहा है न तु... गाते सुनिए और खुद ही तय कीजिए कि क्या यह देश की नई सुर कोकिला है...


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed