फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   tattoos made for Amitabh bachchan

हीरोइन नहीं अमिताभ बच्चन के लिए गुदवाया टैटू

Thu, 20 Nov 2014 12:03 PM IST
Updated Thu, 20 Nov 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
tattoos made for Amitabh bachchan

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने एक फैन की मदद करने के इच्छुक हैं, जिसने अपने पूरे शरीर पर उनका नाम का टैटू बनवाया है। कोलकाता में अपनी आने वाली फिल्म 'पीकू' की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने इस दीवाने फैन से मुलाकात भी की।

विज्ञापन


अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि मैंने उसे भीड़ में, मेरा ध्यान खींचने की कोशिश करते हुए देखा, लेकिन वहां सुरक्षा कड़ी थी। मैं उसके बारे में जानकारियां जुटाना चाहूंगा। वह अपनी चिकित्सा से जुड़े कागजात सुरक्षा बलों को दिखाता है, यदि आवश्यकता पड़ी तो मैं इसके इलाज पर जरूर विचार करूंगा।
विज्ञापन


अमिताभ ने लिखा है कि मेरा मानना है कि 'अमिताभ' नाम लिखे इस व्यक्ति को कुछ समस्याएं हैं। मुझे लगता है कि वह बीमार है और उसे मदद की जरूरत है।

100 करोड़ के दरिया महल में रहेंगी प्रियंका

tattoos made for Amitabh bachchan

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मुंबई के वर्सोवा में दरिया महल खरीदना चाहती हैं। 15 बेडरूम वाले इस बंगले की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है।

यह बंगला समुद्र के किनारे बने सात बंगलों में से एक है जिसकी वजह से इलाके का नाम वर्सोवा पड़ा था। 1930 में बने इस बंगले को कपड़ा व्यापारी माणिकलाल चुन्नीलाल चिनॉय ने बनवाया था।

इसके लिए प्रियंका माणिकलाल के पोते हरीष चिनॉय से मिल चुकी हैं। इससे पहले अक्षय कुमार और सैफ अली खान भी इस बंगले को खरीदने की कोशिश कर चुके हैं। लेकिन बात नहीं बन पाई। हालांकि प्रियंका से भी डील अभी फाइनल नहीं हो पायी है।

इस बंगले को कई दशकों से शूटिंग के लिए किराए पर दिया जाता रहा है।

अब 15 मई को रिलीज होगी बांबे वेलवेट

tattoos made for Amitabh bachchan

रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म बांबे वेलवेट अगले साल 15 मई को रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण अनुराग कश्यप कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और करण जौहर लीड रोल में हैं। यह फिल्म साठ के दशक की मुंबई को पर्दे पर उतारेगी। फिल्म में करण जौहर नेगेटिव रोल में हैं।

फिल्म बांबे वेलवेट पहले क्रिसमस पर आनी थी पर अब यह अगले साल 15 मई को रिलीज होगी। अनुराग कश्यप ने कहा है कि फिल्म के अधूरे बचे हिस्से पर काम हो रहा है। इसको देखते हुए रिलीज की नई डेट तय की गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed