{"_id":"05ed201a-3217-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"susmita-unsucessful-but-popular","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेषः सुष्मिता सफल नहीं पर चहेती जरूर रहीं","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
जन्मदिन विशेषः सुष्मिता सफल नहीं पर चहेती जरूर रहीं
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 20 Nov 2012 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस यूनीवर्स का खिताब जीतने वाली सुष्मिता सेन का फिल्मी करियर लंबा जरूर रहा पर वह हिंदी फिल्मों की पारंपरिक नायिका नहीं बन पाईं। वह बॉलीवुड में लगातार चर्चित रहीं पर उनके खातें में चर्चित फिल्में नहीं आईं। इंडस्ट्री के जानकार इसके पीछे सबसे बड़ी बाधा उनकी लंबाई और भावहीन चेहरे को मानते हैं।
5 फिट 9 इंच लंबी सुष्मिता सेन के सामने ज्यादातर नायक हाई हील के जूते पहनते और खुद सुष्मिता सपाट चप्पलें। सुष्मिता सेन के साथ जोड़ी लगभग हर कलाकार की बनी पर यह जोड़ी कभी रिपीट न होती। मुख्य धारा की फिल्मों में बहुत सफल न होने के बाद सुष्मिता ने ऑफबीट भूमिकाएं करनी शुरू कीं। कुछ फिल्मों को सुष्तिमता ने प्रोड्यूस भी किया। ‘नॉट सो सक्सेसफुल’ कॅरियर के बाद भी सुष्मिता बॉलीवुड की चहेती और लोकप्रिय नायिका हैं।
मिस यूनीवर्स के बाद फिल्मों का रुखः
1994 में मिस यूनीवर्स का खिताब जीतने के बाद सुष्मिता ने बॉलीवुड की ओर रुख किया। उनकी शुरुआत 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'दस्तक' से हुई। महेश भट्ट निर्देशित यह फिल्म बुरी तरह से फ्लाप रही। इसके बाद आने वाली सालों में सुष्मिता की कुछ और फिल्में जैसे 'जोर', 'सिर्फ तुम' और 'हिंदुस्तान की कसम' भी बॉक्स ऑफिस में असफल रहीं।
विज्ञापन
इन सभी फिल्मों में सुष्मिता नायिका के रूप में नजर आईं। 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'बीवी नंबर 1' में वह करिश्मा कपूर और सलमान खान के साथ नजर आईं। यह फिल्म सफल रही और दर्शकों को सुष्मिता सेन की भूमिका भी अच्छी लगी। इस फिल्म में उनका किरदार ग्रे शेड के साथ्ा था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवार्ड भी मिला।
फिल्में तो मिली पर सफलता नहीं
सुष्मिता को फिल्में मिलती रहीं पर उन्हें सफलता का स्वाद न मिलता। 'आगाज', 'फिजा', 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता', 'बस इतना सा ख्वाब है', 'समय', 'वास्तुशास्त्र' जैसी फिल्में असफल रहीं। 2004 में रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म 'मैं हूं ना' में एक बार फिर सुष्मिता के काम को पसंद किया गया। सुष्मिता सेन की कोई भी वह फिल्म सफल नहीं रही जिसमें वह अकेले नायिका की भूमिका में रहीं हों।
कुछ अलग किस्म की भूमिकाएं
सफल होने के लिए सुष्मिता ने प्रयोग भी किए। 'मैं ऐसा ही हूं', 'बेवफा', 'अलग', 'आग', 'डू नॉट डिस्टर्ब' और 'नो प्रॉब्लम' जैसी फिल्मों में सुष्मिता अलग-अलग किरदारों में दिखीं। उन्होंने फिल्म दूल्हा मिल गया को खुद प्रोड्यूस भी किया। सुष्मिता सेन पिछले दो सालों से पर्दे से दूर हैं। 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'नो प्रॉब्लम' के बाद सुष्मिता पर्दे पर नजर नहीं आईं हैं।
शादी नहीं की पर ब्वॉयफ्रेंड रहे कई
सुष्मिता सेन का जन्म 19 नवंबर, 1975 को हैदराबाद में हुआ था। वायुसेना के सेवानिवृत्त विंग कमांडर सुबीर सेन और ज्वैलरी डिजाइनर सुभ्रा सेन की बेटी सुष्मिता ने 1994 में मिस यूनीवर्स का खिताब जीता। अभी तक शादी न करने वाली सुष्मिता के जीवन में पुरुष मित्रों की कमी नहीं रही है।
बिजनेसमैन संजय नारंग और निर्देशक विक्रम भट्ट के बाद इन दिनों उनकी जिंदगी में एक्टर रणदीप हुड्डा बताए जाते हैं। मानव मेनन और शबीर भाटिया से भी सुष्मिता सेन के मधुर संबंध रहे। इसके अलावा कई नायकों के साथ भी उनके संबंध बनते और बिगड़ते रहे हैं।
फिल्मी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि जल्द ही सुष्मिता शादी करने वाली हैँ। सुष्मिता ने एक बच्ची को गोद लिया और उसे रिनी नाम दिया, जिसकी परवरिश वह मां बनकर कर रही हैं।