{"_id":"6985163df9b02e994f3f107d54a3e396","slug":"sushmita-sen-with-new-boyfriend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुष्मिता सेन को मिल ही गया नया प्रेमी","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
सुष्मिता सेन को मिल ही गया नया प्रेमी
Updated Thu, 10 Apr 2014 02:41 PM IST
विज्ञापन
इन दिनों अकेले जीवन बिता रहीं सुष्मिता सेन को हाल में ‘किसी के साथ’ देखा गया है। हालांकि उसका चेहरा मीडिया के सामने नहीं आ सका। बीते मंगलवार की रात को सुष एक रेस्तरां से हॉट ड्रेस में निकलीं और तेजी से अपनी कार में बैठ गईं, जबकि उनसे कुछ देर पहले एक व्यक्ति उनकी कार में बैठ चुका था। जब तक फोटोग्राफर उन्हें क्लिक करते... कार फर्राटे का साथ निकल चुकी थी।
विज्ञापन
Trending Videos
फिलहाल होटल में हैं
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच प्यार इतना गहरा है कि उन्हें दूरियां बर्दाश्त नहीं होती। जैसी वे अपने काम से फुर्सत होते हैं एक-दूसरे के करीब पहुंच जाते हैं। अनुष्का शर्मा इन दिनों जोधपुर में अपनी फिल्म ‘एनएच 10’ की शूटिंग कर रही हैं। श्रीलंका से कोहली जैसे ही भारत लौटे, उन्होंने तुरंत जोधपुर की फ्लाइट पकड़ ली। अनुष्का ने वहां उनकी अगवानी की। फिलहाल दोनों वहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपना हुआ पूरा
परिणीति चोपड़ा का एक सपना पूरा हो गया है। वह जब फिल्मों में नहीं आई थीं तब से सैफ अली खान की बड़ी फैन थीं। अब उन्हें सैफ के साथ फिल्म मिल गई है। सैफ के बिजनेस पार्टनर दिनेश विजन के निर्देशन में बन रही फिल्म में परिणीति हैं। वैसे फिल्म में सैफ मेहमान भूमिका निभा रहे हैं। देखना होगा कि सैफ के सामने परिणीति कैसी ऐक्टिंग करती हैं।