फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   sushmita sen says something about bollywood lifestyle

हम बॉलीवुड में रहकर बिगड़ गए हैं: सुष्मिता सेन

Mon, 04 May 2015 12:35 PM IST
Updated Mon, 04 May 2015 12:35 PM IST
विज्ञापन
sushmita sen says something about bollywood lifestyle
अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपनी पहली बांग्ला फिल्म 'निर्बाक' में प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ काम करके खुश हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी सिनेजगत में कलाकार 'बिगड़' गए हैं।
विज्ञापन


सुष्मिता ने बुधवार को फिल्म के प्रचार के दौरान अपने सह-कलाकारों के बारे में कहा, "न केवल पूर्व (बांग्ला सिनेमा) के बल्कि भारत के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों के साथ काम करना सम्मान की बात है..मुझे कहना होगा कि हम बॉलीवुड में बिगड़ गए हैं।"

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "बॉलीवुड में हम अच्छे दिखते हैं और इतने से ही हमारा काम हो जाता है, लेकिन क्षेत्रीय सिनेमा में ऐसा नहीं है। बालीवुड की चमकधमक के बाद आप ढेर सारे ऐसे कलाकारों के साथ काम करते हैं, जो न केवल अपने किरदार की रूह में उतर जाते हैं, बल्कि सैकड़ों फिल्मों में अभिनय करने के बावजूद अभी भी किरदार को मूर्त रूप देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे किसी भी किरदार में ढल सकते हैं। वे मिट्टी के लोंदे की तरह हैं, जिसे कोई भी रूप दिया जा सकता है। "

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्रीजीत मुखर्जी निर्देशित 'निर्बाक' (नि:शब्द) में जीशू सेनगुप्ता, अभिनेता-निर्देशक अंजान दत्त व ऋत्विक चक्रबर्ती हैं। 22 दिनों में फिल्माई गई यह फिल्म एक मई को रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed