फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Sushmita Sen and Manish Paul make an unlikely pair

बताइए! अब मनीष की प्रेमिका बनेंगी सुष्मिता

Tue, 01 Jul 2014 12:03 PM IST
Updated Tue, 01 Jul 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen and Manish Paul make an unlikely pair

यूं तो बॉलीवुड में सितारों की जोड़ियां ऐसी बनाई जाती हैं कि देख कर दर्शकों को भला-भला सा लगे, लेकिन सुष्मिता सेन की अगली फिल्म में हीरो छोटे पर्दे के कॉमेडियन मनीष पॉल होंगे। यह अजीब लगने वाली जोड़ी एक कॉमेडी फिल्म में नजर आएगी। सुष्मिता लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हैं और मनीष की पहली फिल्म ‘मिक्की वायरस’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। दोनों मिल कर अब क्या कमाल कर सकेंगे? इसीलिए कहते हैं, उम्मीद पर आसमान टिका है।

विज्ञापन

रोमांस और एक्‍शन दोनों

Sushmita Sen and Manish Paul make an unlikely pair

इस साल दो अक्तूबर को रिलीज होने जा रही ऋतिक रोशन-कैटरीना कैफ स्टारर ‘बैंग बैंग’ का पोस्टर रिलीज हो गया है। जिसमें दोनों समुंदर के नीले पाने में एक-दूसरे की बांहों में तो हैं लेकिन ऋतिक के हाथों में गन है। पोस्टर इस बात का संकेत कर रहा है कि फिल्म में रोमांस और ऐक्शन दोनों हैं। ऐसी कितनी फिल्में बॉलीवुड में बनी हैं, आप चाह कर भी गितनी नहीं कर सकते। उम्मीद करें कि निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की ‘बैंग बैंग’ में कुछ तो नया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमशक्ल के सदमे में हैं स‌ाजिद?

Sushmita Sen and Manish Paul make an unlikely pair

‘हमशक्ल्स’ के झटके से उबर रहे डायरेक्टर साजिद खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पता चला है कि उन्होंने अपनी रिहायशी बिल्डिंग के लोगों से पंगा लिया है। सुरक्षा के लिहाज से बिल्डिंग और इसकी लिफ्ट में हाल में सीसीटीवी कैमरे लगे तो साजिद विरोध करने लगे। उनका कहना था कि उन्हें इनकी जरूरत नहीं है, परंतु तब उन्हें समझाया गया कि सिर्फ उनकी सुरक्षा का सवाल नहीं है। बिल्डिंग में और भी लोग रहते हैं। आखिरकार मीटिंग हुई और बात साजिद की समझ में आई।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed