{"_id":"3df8986b5f787ef5d0d15d7c5be4c13a","slug":"sushant-rajpoot-will-tie-the-noat-with-his-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा में: 'शुद्ध देसी रोमांस' के बाद किससे ब्याह रचाएंगे सुशांत? ","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
चर्चा में: 'शुद्ध देसी रोमांस' के बाद किससे ब्याह रचाएंगे सुशांत?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 24 Sep 2013 04:05 PM IST
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत 'शुद्व देसी रोमांस' रिलीज होने के बाद अपनी असल जिंदगी में 'शुद्व शादी रोमांस' करने की तैयारी कर रहे हैं। अपनी दूसरी फिल्म के पर्दे पर आने के बाद वह अपनी लिव-इन-रिलेशन गर्लफ्रेंड के साथ परिणय सूत्र में बंध जाएंगे।
विज्ञापन
फिल्म इंड्रस्ट्री में सुशांत अभी सिर्फ एक फिल्म पुराने हैं। 'काय पो चे' उनकी पहली फिल्म थी और अब वह यशराज बैनर की फिल्म 'शुद्व देसी रोमांस' में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
इससे पहले छोटे पर्दे पर एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता में मानव का लीड रोल निभाकर वह चर्चा में आए थे।
इस धारावाहिक की मेन फीमेल लीड अंकिता लोखंडे के साथ उनका लंबा अफेयर चल रहा है। छोटे पर्दे पर अपनी हिट जोड़ी को निजी जिंदगी में मजबूत करने का मन ये दोनों पहले ही बना चुके थे।
विज्ञापन
अब सुशांत को फिल्म इंड्रस्ट्री में बढ़िया एक्टर के तौर पर पहचान मिलने लगी है। ऐसे में सुशांत ने एक अच्छे बॉयफ्रेंड होने का भी परिचय दे दिया है और अंकिता के साथ अगले साल शादी की घोषणा भी कर दी है। इससे अंकिता भी काफी खुश हैं।