{"_id":"582ab4186efb3e00d2a6a1eac207c209","slug":"sunny-levone-wants-acting","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा में: पत्नी ने देखे एमएमएस, तलाक का फैसला","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
चर्चा में: पत्नी ने देखे एमएमएस, तलाक का फैसला
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों एक एक निर्देशक के तलाक की खबरें हैं। खबरें तो सनी लियोनी को लेकर भी हैं।
विज्ञापन
*बॉलीवुड से एक और तलाक की खबर आ रही है। निर्देशक प्रियदर्शन और उनकी पत्नी लिस्सी अलग होने जा रहे हैं। 24 साल से चल रही दोनों की शादी को प्रियदर्शन की कुछ हीरोइनों की नजदीकियों से कुछ झटके तो लगे थे, लेकिन इस बार लिस्सी ने पति के फोन में कुछ ऐसे एसएमएस देख लिए जो उनके बर्दाश्त के बाहर हो गए। मामला फैमिली कोर्ट तक जा पहुंचा है।
*सनी लियोनी को लोग सेक्सी फिल्मों से बाहर देख नहीं पा रहे हैं और उन्हें ऐसे ही रोल भी ऑफर हो रहे हैं, लेकिन विश्वास कीजिए की सनी कुछ और चाहती हैं। जी हां, शाहरुख-सलमान जैसे सितारों के साथ तो वह काम करना ही चाहती हैं, परंतु फिल्मों को कर भी उन्होंने पसंद जाहिर की है। सनी का कहना है कि वह कॉमेडी फिल्मों में ऐक्टिंग करना चाहती हैं! अब कोई उन्हें सेक्स कॉमेडी न ऑफर कर दे।
विज्ञापन
*अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को साथ देखने को दर्शक हमेशा तैयार हैं। ‘मोहब्बतें’ और ‘कभी अलविदा ना कहना’ सबको याद है। लेकिन यह भी याद कीजिए कि में बिग बी की ‘भूतनाथ’ (2008) में शाहरुख मेहमान बन कर मौजूद थे। अब एक बार फिर यह करिश्मा होगा। ‘भूतनाथ’ का सीक्वल बन कर कर तैयार है और अमिताभ-शाहरुख एक सीन की शूटिंग इसमें भी साथ करने जा रहे हैं। उनके चाहने वालों के लिए थोड़ा ही बहुत है!
विज्ञापन