फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   sunny levone loves his husband

चर्चा में: सनी लियोनी के पति के 'कारनामे'

Wed, 05 Mar 2014 04:24 PM IST
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो Updated Wed, 05 Mar 2014 04:24 PM IST
विज्ञापन
sunny levone loves his husband
इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में सनी लियोनी के पति के कारनामों की खूब चर्चा है। चर्चाएं मल्लिका शेरावत की भी हैं।
विज्ञापन


*मल्लिका सहरावत का मन बॉलीवुड में नहीं लग रहा है। द मिथ, हिस्स और पॉलिटिक्स ऑफ लव जैसी विदेशी फिल्मों में काम कर चुकीं और हॉलीवुड सेलेब्रिटियों के साथ फोटो खिंचवाने की शौकीन मल्लिका एक बार फिर विदेश चल दी हैं। पता चला है कि सीबीएस चैनल की फिल्म ‘हवाई फाई-ओ’ में उन्हें एक स्पेशल रोल दिया गया है। अब यह हवा-हवाई न हो, लोग यही मना रहे हैं।

*इंपोर्टेड सनी लियोनी के पति डेनियल वेबर के बारे में खबर है कि वह पत्नी की इतनी सेवा करते हैं कि दूसरी महिलाएं देख लें तो उनके मन में जलन पैदा हो जाए। पत्नी की शूटिंग के दौरान तो डेनियल सनी का खयाल रखते ही हैं। फोटोशूट के दौरान भी खुद उनका मेक-अप कर देते हैं। बाल संवार देते हैं। भोजन का खयाल रखते हैं और मौका आने पर पानी का गिलास लिए भी खड़े रहते हैं। सच, पति हो तो ऐसा।
विज्ञापन


*सलमान खान की फिल्म की हीरोइन और उसका दिल आ जाए किसी टीवी ऐक्टर पर...! सुन कर ही अजीब लगता है। लेकिन विश्वास कीजिए कि चर्चा यही है। फिल्म ‘जय हो’ की हीरोइन सना खान पिछले दिनों एक टीवी चैनल की पार्टी में ऐक्टर नमन के साथ इतने नजदीक देखी गईं कि देखने वाले चौंक गए। दोनों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ रहा था कि लोग देख रहे हैं। जब सलमान को पता चलेगा तो देखना है वह क्या कहेंगे...?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed