फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   sunny levone and his porn image

चर्चा में: सनी लियोनी और उनकी पोर्न फिल्में

Mon, 09 Jun 2014 07:42 AM IST
Updated Mon, 09 Jun 2014 07:42 AM IST
विज्ञापन
 sunny levone and his porn image

फिल्मी गाने में भले ही सनी लियोनी बेबी डॉल बन गई हों, लेकिन उनकी पोर्न स्टार वाली छवि लोगों के दिमाग में बसी हुई है। सनी की लाख कोशिशों के बावजूद उनकी इमेज नहीं बदल पा रही हैं। यही कारण हैं कि पिछले दिनों मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेस में उनसे सवाल किया गया, ‘क्या आपका एडल्ट फिल्म कैरियर अब खत्म मान लिया जाए?’ खिसियाकर सनी ने सवाल करने वाले से कहा, ‘आप अपने रिकॉर्ड चैक कीजिए, मैंने तो वर्षों पहले उस कैरियर को छोड़ दिया है।’ लेकिन इंटरनेट पर जो कुछ मौजूद है उससे सनी कैसे पीछा छुड़ा सकती हैं?

विज्ञापन

यामी गौतम का कैरियर

 sunny levone and his porn image

जिन हीरोइनों का कैरियर नहीं चल पा रहा है, उनके लिए इन दिनों एक नया कैरियर सामने आ रहा है। पिछले दिनों आपने पढ़ा कि नेहा धूपिया एक ऑनलाइन कंपनी से जुड़ कर उसके लिए फैशन स्टाइलिस्ट का काम करने लगी हैं। अब बारी है ‘विक्की डोनर’ की हीरोइन यमी गौतम की। यमी की दूसरी फिल्म ‘टोटल स्यापा’ फ्लॉप हो गई और फिलहाल उनके हाथ में खास कुछ नहीं हैं। ऐसे में खबर है कि यमी ने भी एक ऑनलाइन शॉपिंग साइट का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। आप घर बैठे यमी से फैशन के टिप्स जान सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग का अनुष्का से कनेक्‍शन?

 sunny levone and his porn image

ऐसा लगता है कि अनुराग कश्यप मीडिया में छपने वाली अपनी निजी जिंदगी की गपशप को खुद ही हवा दे रहे हैं। पत्नी कल्कि के साथ उनके अलगाव का कारण हीरोइन हुमा कुरैशी को माना गया तो बातें हुई। फिर अनुराग का नाम अनुष्का शर्मा से भी जुड़ा। इसके बाद सामने आया कि फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ की शूटिंग के दौरान अपनी सहायक निर्देशक से अनुराग को प्रेम हो गया, लेकिन लड़की के पिता ने शादी के लिए ना कह दी। अब अनुराग अभिनेत्री स्वरा भास्कर के साथ मुंबई के एक सिनेमाघर में फिल्म देखते हुए पाए गए। वाकई चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं और अनुराग भी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed