फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   sunny leone wants change his image

अब परिवार के साथ देखिए सनी लियोनी को

Fri, 14 Nov 2014 12:01 PM IST
Updated Fri, 14 Nov 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
 sunny leone wants change his image

सनी लियोनी ने जब से बॉलीवुड में क़दम रखा है तब से उनकी फ़िल्मों को सिर्फ़ ए सर्टिफ़िकेट ही मिल रहे हैं। लेकिन सनी अब अपनी हॉट और सेक्सी इमेज से बोर हो गई हैं और कुछ अलग करना चाहती हैं।

विज्ञापन


बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट के मुताबिक़ सनी लियोनी ने राम कपूर के साथ एक फ़िल्म साइन की है जिसका नाम है 'कुछ कुछ लोचा' है। सनी ने बताया कि फ़िल्म पूरी तरह से एक पारिवारिक मनोरंजक फ़िल्म है।
विज्ञापन


सनी के मुताबिक़ वो चाहती हैं कि हर आयु वर्ग के लोग उनकी फ़िल्में देख पाएँ, जिनमें बच्चे भी शामिल हों। साल 2013 में सनी लियोनी की फ़िल्म 'रागिनी एमएमएस-2' को ज़बरदस्त कामयाबी मिली थी और इसके बाद सनी ने कथित तौर पर अपनी फ़ीस भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल सनी की दो फ़िल्मों, 'टीना और लोलो' और 'मस्तीज़ादे' की शूटिंग चल रही हैं। ये दोनों ही ख़ासी बोल्ड फ़िल्में हैं।

बनेगी अराधना की रीमेक

 sunny leone wants change his image

न दिनों जहां भी देखो रीमेक फ़िल्मों की होड़ सी लगी है।पहले घड़कन, राम लखन, अंदाज़ अपना अपना जैसी कई फ़िल्मों का रीमेक बनने जा रहा है।

ऐसे में सैफ़ अली ख़ान कैसे पीछे रह सकते हैं। मुंबई के अख़बार डीएनए के मुताबिक सैफ़ अली ख़ान अपनी मां शर्मिला टैगौर की फ़िल्म आराधना को एक बार फिर से बनाने के बारे में सोच रहे हैं।

पहले वाली आराधना फ़िल्म में शर्मीला टैगोर के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आए थे सुपर स्टार राजेश खन्ना और ये फ़िल्म बहुत कामयाब हुई थी।

लेकिन अगर एक बार फिर से ये फ़िल्म बनती है तो ये जानना बहुत दिलचस्प रहेगा कि कौन निभाएगा शर्मिला का किरदार और क्या ख़ुद सैफ़ निभाएंगे राजेश खन्ना का किरदार।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed