फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   sunny Leone has a few tips for Kim Kardashian

क्या किम का दौरा सनी लियोनी की वजह से रुका?

Fri, 21 Nov 2014 10:25 AM IST
Updated Fri, 21 Nov 2014 10:25 AM IST
विज्ञापन
 sunny Leone has a few tips for Kim Kardashian

किम कार्दिशयन भारत आ रही थीं। अचानक ही उनके आने का कार्यक्रम टल गया है। कहा जा रहा है कि यह दौरा वीजा न मिलने की वजह से रद्द हुआ है। इसके पहले उनके बिग बॉस में आने की खूब तैयारियां हो रही थीं लेकिन अब उस उत्साह पर पानी फिर गया है।

विज्ञापन


इसमें कोई दो राय नहीं कि बिग बॉस भारतीय टेलीविजन का बड़ा रियलिटी शो है, ऐसे में इसके निर्माता शो में किम कर्दाशियां को मोटी रकम देकर शो में शामिल होने के मौके को गंवाना नहीं चाहते, तो वहीं, फैशन आईकॉन और मॉडल किम भी अपने मुंबई दौरे और बिग बॉस को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन


अपने भारत दौरे को लेकर ट्विटर पर किम ने लिखा है, ‘नमस्ते इंडिया...मैं किम कर्दाशियां आ रही हूं इंडिया..बिग बॉस के घर में।’ सूत्रों की मानें तो वे बिग बॉस के प्लेटफार्म से अपना नया परफ्यूम भारत में लांच करेंगी। लेकिन अब यह सारे कार्यक्रम खटाई में पड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनी लियोनी रह चुकी हैं बिग बॉस में

 sunny Leone has a few tips for Kim Kardashian

बॉलीवुड की अब नामी एक्ट्रेस बन चुकीं सनी लियोनी ने भारत में अपनी करियर की शुरुआत 'बिग बॉस' के घर से की थी। तब शायद उन्हें भी यह अंदाजा नहीं रहा होगा कि एक दिन वह इस मुकाम पर होंगी। ‘बिग बॉस’ में आने से पहले वह पॉर्न इंडस्ट्री में काम करती थीं।

‘बिग बॉस’ के सेट पर ही महेश भट्ट ने उन्हें ‘जिस्म 2’ के लिए साइन किया था। वर्ल्ड फेम किम कर्दाशियां 'बिग बॉस' में एंट्री करने वाली हैं। qz.com के लिए लिखे एक लेख में सनी ने बिग बॉस  में बिताए अपने अनुभव को शेयर किया है। साथ ही उन्होंने किम कर्दाशिया को कुछ नसीहतें भी दे डाली हैं...

सनी ने दिया क्या सुझाव?

 sunny Leone has a few tips for Kim Kardashian

‘बिग बॉस’ का घर आपको शॉक देने वाला साबित हो सकता है। वहां पर कोई आपके लिए कुछ भी नहीं करेगा। आपको अपना काम खुद करना पड़ सकता है। घर में न तो कोई आपको लिए खाना बनाएगा और ना ही कोई आपके कपड़े साफ करेगा। इसलिए इन सब परेशानियों का सामना आपको अकेले ही करना पड़ सकता है। आप हिंदी को लेकर भी असहज हो सकती हैं।

ऐसा भी हो सकता है कि बिग बॉस में भाग ले रहे अन्य भागीदार आपको हिंदी से संबंधित कोई टास्क पूरा करने के लिए कहें। किम, इस घर में आपको भारतीय खाना ही खाना पड़ेगा। भले ही वह आपको घटिया और बेस्‍वाद लगे। हां, अगर आप भारतीय पकवान, हिंदी भाषा और लोगों को मैनेज कर लेंगी तो आप सभी का दिल जीत सकती हैं।

इसमें कोई दो राय नहीं हो सकती कि आपके आने से इस शो की रेटिंग अपने ‘पीक’ पर होगी। इसलिए बेस्ट ऑफ लक। भारत और बिग बॉस में आपका स्वागत है। मुझे उम्मीद है कि मेरी इन नसीहतों से आप बिग बॉस के घर की शोभा जरूर बढ़ा पाएंगी।

किसने ली है कितनी रकम

 sunny Leone has a few tips for Kim Kardashian

किम कार्दिशन बिग बॉस में पहली विदेशी मेहमान नहीं हैं। इसके पहले भी कई सेलिब्रेटी बिग बॉस के घर आ चुकी हैं। सभी ने यहां आने के लिए खूब पैसा बिग बॉस के आयोजकों से लिया है। जानिए किस विदेशी मेहमान ने यहां आने की कितनी रकम ली है?

जेड गुडी
सीजन: बिग बॉस 2
कीमत: 77 लाख प्रति एपिसोड

क्लाउडिया
सीजन: बिग बॉस 3
कीमत: 4-5 लाख प्रति एपिसोड

पामेला एंडरसन
सीजन: बिग बॉस 4
कीमत: 75 लाख प्रति एपिसोड

सनी लियोनी
सीजन: बिग बॉस 5
कीमत:
9 लाख प्रति एपिसोड

एली अवराम
सीजन: बिग बॉस 7
कीमत: एक लाख प्रति एपिसोड

सोफिया हयात
सीजन: बिग बॉस 7
कीमत: 3-4 लाख प्रति एपिसोड

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed