अगर लता मंगेशकर ने 'भाग-भाग डीके बोस' गाया होता...
सुरों की मलिका लता मंगेशकर की बेहद खूबसूरती से नकल उतारने वाली टीवी कलाकार सुगंधा मिश्रा ने कहा है कि खुद लता जी को उनका पिछला ऐक्ट 'काफी पसंद आया'। सुगंधा मिश्रा ने जब कुछ समय पहले एक अवॉर्ड फंक्शन में लता मंगेशकर की नकल उतारी थी तो लोगों ने उसे काफी पसंद किया था।
लता मंगेशकर का 28 सितंबर को जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए सुगंधा ने ये भी बताया कि अगर लता जी ने 'भाग-भाग डी के बोस।' गाना गाया होता तो वो कैसे गातीं? सुगंधा की इस प्रस्तुति से आप भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। पूरा वीडियो अगली स्लाइड में दिया दया है।
आलोचना का भी सामना करना पड़ा सुगंधा को
अवॉर्ड फंक्शन में लता मंगेशकर की नकल उतारने के चलते सुगंधा को कुछ आलोचनाओं का भी सामना करना पडा था। इस बारे में पूछे जाने पर सुगंधा ने कहा, 'हम सब लोग दीदी से इतना प्यार करते हैं कि हम उनके लिए काफी संवेदनशील हैं। मगर इस चक्कर में अच्छी बात ये हुई कि मेरा वो ऐक्ट दीदी तक पहुंचा और उन्होंने उसे पसंद भी किया।'
सुगंधा के मुताबिक लता जी के एक नजदीकी रिश्तेदार ने उन्हें संदेश दिया कि लता जी सुगंधा से मिलना चाहती हैं। सुगंधा का कहना है कि जैसे ही लता मंगेशकर का स्वास्थ्य बेहतर होगा वह उनसे मिलने जरूर जाएंगी। पूरा इंटरव्यू देखने के लिए यहां क्लिक करें।