फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   subhash ghai says hero's remake will best

मेरी 'हीरो' से बेहतर होगा रीमेक: सुभाष घई

Thu, 14 May 2015 10:37 AM IST
Updated Thu, 14 May 2015 10:37 AM IST
विज्ञापन
subhash ghai says hero's remake will best

फिल्मकार सुभाष घई को यकीन है कि उनके निर्देशन की 'हीरो' (1983) का आगामी रीमेक मूल फिल्म से बेहतर होगा। रीमेक के निर्माता सुपरस्टार सलमान खान हैं। इसका निर्देशन निखिल आडवाणी कर रहे हैं।

विज्ञापन


यह अभिनेता आचित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी आतिया शेट्टी की पहली फिल्म होगी। 'हीरो' के रीमेक से घई की क्या उम्मीदें हैं? इसके जवाब में घई ने कहा, "मुझे उम्मीद और पूरा यकीन है कि यह रीमेक मेरी 'हीरो' से बेहतर होगा।`
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि वह रीमेक में योगदान नहीं दे रहे हैं। घई ने कहा, "जब सलमान ने मुझसे 'हीरो' के रीमेक में साझेदारी करने के बारे में कहा, तो मैंने कहा कि 'मैं आपको उस फिल्म के अधिकार दे सकता हूं, लेकिन नजरिया और निर्देशक भी आपका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं ना तो फिल्म बनाऊंगा और ना ही इसमें हस्तक्षेप करूंगा, क्योंकि आप इसे आज के नजरिया से बनाएंगे और अगर मैं इसमें हस्तक्षेप करूंगा, तो मैं इसमें अपना पुराना नजरिया डाल दूंगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed