फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Subhash Ghai interview

छलका मशहूर बॉलीवुड हस्ती का दुख, ‘मुझे पहचानना नहीं चाहती नई पीढ़ी’

Mon, 01 Feb 2016 01:02 PM IST
Updated Mon, 01 Feb 2016 01:02 PM IST
विज्ञापन
Subhash Ghai interview

वक्त के साथ सब बदल जाता है। एक समय बॉलीवुड के सबसे बड़े शो मैन रहे निर्माता-निर्देशक सुभाष घई जीवन और करियर के अहम दौर में हैं। बीते रविवार को उन्होंने 71वां जन्मदिन मनाया और इस मौके पर बॉलीवुड से केवल एक ऐक्टर पहुंचा, घई के पुराने दोस्त जैकी श्रॉफ।

विज्ञापन


हालांकि घई ने कहा कि उनके जन्मदिन पर सलमान और शाहरुख खान से लेकर अनिल कपूर और ऋतिक रोशन भी आने वाले थे। परंतु निजी व्यवस्ताओं या अन्य कारणों की वजह से नहीं आ पाए। शाहरुख विदेश में हैं। जबकि अमिताभ बच्चन ने घई को कोलकाता से शुभकामना संदेश भेजा।

विज्ञापन

पार्टी करने का कोई मौका नहीं गंवाते

Subhash Ghai interview

मीडिया में घई ने कहा कि वह कतई निराश नहीं हैं क्योंकि उन्हें ढेर सारे लोगों के संदेश मिले हैं। जहां तक बॉलीवुड के नए सितारों का सवाल है, जो पार्टी करने का कोई मौका नहीं गंवाते, घई ने हंसते हुए कहा कि मुझे लगता है नई पीढ़ी शायद मुझे पहचानना नहीं चाहती, जब तक कि मैं कोई बड़ी हिट नहीं दे दूं।

घई ने माना कि नई पीढ़ी को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने अतीत में क्या और कितने बड़े काम किए। उन्हें एहसास नहीं है कि हॉलीवुड में ज्यादातर शानदार निर्देशक 70 पार उम्र के हैं। वैसे घई ने माना कि सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और टाइगर श्रॉफ जैसे नए ऐक्टरों के लिए वह अंकल हैं।

अतः इन बच्चों को लगता है कि वह साथ में क्या पार्टी करेंगे! परंतु उन्होंने कहा कि इन सबका प्यार उन्हें हमेशा मिलता है। घई ने हमेशा की तरह इस बार अपने प्रोडक्शन हाउस मुक्ता आर्ट्स से किसी नई फिल्म की घोषणा नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed