फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   style of salman khan

74 साल याद रहेंगी सलमान की ये 5 अदाएं

Fri, 27 Dec 2013 11:09 AM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Fri, 27 Dec 2013 11:09 AM IST
विज्ञापन
style of salman khan
सलमान खान अपने अभिनय से ज्यादा अपनी अदाओं के लिए जाने जाते हैं। आइए जानते हैँ कि उनकी क्या अदाए हैं।
विज्ञापन


एक कार्यक्रम में आमिर खान ने कहा था कि मुझे फिल्में चलाने के लिए अभिनय करना पड़ता है, फिल्म की कहानी और डायरेक्शन देखना पड़ता है। सलमान के साथ ऐसा नहीं है। सलमान की अदाएं ही फिल्म चलाने के लिए काफी हैं।

*बॉलीवुड में डांसर तो बहुत हैं लेकिन सलमान खान का डांस हमेशा कॉपी किया जाता है। फिर वह चाहे डिंग चिका का डांस हो या फिर तौलिया डांस। सभी डांस खूब लोकप्रिय हुए।
विज्ञापन


*सलमान खान के चश्मे टांगने का स्टाईल उन्हें दूसरे कलाकारों से अलग करता है। सलमान के पहले किसी भी कलाकार ने धूम के चश्मे को पीठ पर नहीं लटकाया। सलमान ने यह चलन शुरू किया और देखते ही देखते यह हिट भी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


*सलमान खान का बेल्ट हिलाना भी उनकी एक अदा है। दबंग फिल्म से शुरु हुआ यह स्टाईल कई कलाकार दोहरा चुके हैं लेकिन कोई भी सलमान जैसा इफेक्ट नहीं छोड़ पाया है।

*हर फिल्म में नए तरीके की हेयर स्टाईल भी सलमान की अदा है। फिर वह चाहे उनके छोटे बाल हों या फिर तेरे नाम फिल्म के लिए बढ़ाए गए लंबे बाल। तेरे नाम का स्टाईल तो इतना हिट हुआ कि आज भी कस्बों में यह स्टाईल देखने को मिल जाता है।


*ब्रेसलेट और कपड़े भी सलमान खान की पहचान हैं। सलमान खान अपनी किसी भी फिल्म में ऐसे कपड़े नहीं पहनते कि उनके मीडिल क्लास दर्शक उसे फॉलो न कर सकें। यही सलमान खान की अदा भी है और पहचान भी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed