फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   story of first shahrukh gauri first night

धर्मेंद्र बने थे शाहरुख की सुहागरात में बड़े रोड़ा

Wed, 12 Feb 2014 11:15 AM IST
Updated Wed, 12 Feb 2014 11:15 AM IST
विज्ञापन
story of first shahrukh gauri first night

यह किस्सा शाहरुख की शादी के ठीक एक दिन के बाद घटा था। शादी में हजार तरह की झंझावात झेलने के बाद शाहरुख शादी के अलगे दिन ही दिल्ली से मुंबई रवाना हो गए। शाहरुख मुंबई में एक छोटे से फ्लैट में बैचलर स्टाईल से रहते थे। वह गौरी को लेकर उसी फ्लैट में जाने वाले थे। उस समय तक उनकी 'दीवाना' फिल्म रिलीज हो चुकी थी।

विज्ञापन


उस समय शाहरुख के दोस्त बन चुके निर्देशक अजीज मिर्जा को यह अच्छा नहीं लगा कि शाहरुख शादी के बाद अपनी पहली रात बिना सुविधाओं वाले छोटे से फ्लैट में गुजारे। खासकर तब जब एक नयी-नवेली दुल्हन उनके साथ हो।
विज्ञापन


उन्होंने शाहरुख-गौरी के लिए एक होटल में दो दिन तक रहने का बंदोबस्त किया। यह उनकी तरफ से शाहरुख की शादी के लिए तोहफा था।

हेमा मालिनी ने मिलने के लिए बुलाया

story of first shahrukh gauri first night

शादी में जाने के पहले शाहरुख 'दिल आशना है' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म की निर्देशक और प्रोड्यूसर हेमा मालिनी थीं। यह फिल्म धर्मेंद्र के प्रोडक्‍शन में बन रही थी।

होटल में रूकने बाद शाहरुख ने हेमा को यह बताने के ‌‌लिए फोन किया कि वह मुंबई वापस आ गए हैं। हेमा ने बातों ही बातों में शाहरुख खान से कहा कि वह चाहें तो शूटिंग स्‍थल पर आ जाएं। क्योंकि वह और धर्मेंद्र शूटिंग के लिए स्टूडियो जा रहे हैं।

शाहरुख खान को लगा कि यह गौरी के लिए एक सरप्राइज हो जाएगा कि उसे हेमा मालिनी और धर्मेंद्र आर्शीवाद मिले। शाहरुख ने उत्साह के साथ वहां जाने की तैयारी की। गौरी भी हेमा से मिलने के लिए उत्साहित थीं।

इंतजार हो गया शुरु

story of first shahrukh gauri first night

शाहरुख उस स्टूडियों में शाम को पहुंच गए जहां पर 'दिल आशना है' की शूटिंग हो रही थीं। वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि धर्मेंद्र और हेमा अभी नहीं आए हैं।

स्टूडियों के एक कमरे में शाहरुख, गौरी के साथ हेमा और धर्मेंद्र का इंतजार करने लगे। बिना प्लास्तर वाले उस कमरे में लोहे की कुर्सियों में इंतजार करते उन्हें कई घंटे बीत गए।

समय बीतता गया लेकिन हेमा और धर्मेंद्र नहीं आए। हां, एक स्पॉट ब्वॉय से उनका एक फरमान जरूर आया। स्पॉट ब्वॉय ने शाहरुख से कहा "धर्मेंद्र जल्द ही यहां पहुंचने वाले हैं और उन्होंने कहा कि वह पहले से डिस्कश हो चुके सीन शूट कर लें"।

विज्ञापन

आते ही होंगे धर्मेंद्र

story of first shahrukh gauri first night

अस्सिटेंट डायरेक्टर स्टूडियों में मौजूद थे। रात के करीब 11 बजे शाहरुख शूटिंग के लिए चले गए। इस उम्मीद के साथ कि धर्मेंद्र और हेमा अभी आते ही होंगे और गौरी की उनसे मुलाकात हो जाएगी।

पर ऐसा नहीं हुआ। रात के दो बजे तक शाहरुख की यह शू‌टिंग चलती रही और धर्मेंद्र-हेमा नहीं आए। शाहरुख जब लौटकर उस मेकअप रूम में लौटे तो भारी-भरकम साड़ी पहने गौरी थकान से उसी कुर्सी में नींद में लुढ़क चुकी थीं।

रोते हुए निकले शाहरुख और गौरी

story of first shahrukh gauri first night

मुश्ताक शेख द्वारा लिखी गयी शाहरुख खान की जीवनी में इस घटना का जिक्र करते हुए शाहरुख खान कहते हैं कि उस दिन मुझे खुद पर रोना आया। अपने आप और अपने फैसले पर। यह दिन इंडस्ट्री में मेरे और गौरी के लिए अपमान का दिन था। यह गौरी की सुहागरात थी जो एक घटिया से मच्छर भरे कमरे में किसी का इंतजार करते हुए कटी थी।

शाहरुख कहते हैं "मैंने गौरी को उठाया। न गौरी ने मुझसे कुछ पूछा और न ही मैने गौरी को कुछ बताया। शायद हम दोनों ही असलियत समझ चुके थे। हम दोनों टैक्सी में चुपचाप खामोशी के साथ टैक्सी में होटल वापस जा रहे थे। आज मैं इंडस्ट्री में जो कुछ भी हूं उसकी एक बड़ी वजह वह एक रात भी थी"।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed