{"_id":"28f575da-daf6-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"spaghetti-mince-ball-soup","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पैगेटी मिन्स बॉल्स सूप ","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
स्पैगेटी मिन्स बॉल्स सूप
Updated Mon, 05 Nov 2012 05:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तैयारी का समयः बीस मिनट
विज्ञापन
पकाने का समयः बीस मिनट
(चार लोगों के लिए)
सामग्री
एक चम्मच मक्खन, एक कटी हरी मिर्च, आधा कप प्याज कटा हुआ, एक चम्मच कसा हुआ गाजर, चार कप कीमा, आधा पैकेट वेजिटेबल मिक्स सूप, नमक और काली मिर्च स्वादानुसार, लाल मिर्च स्वादानुसार, आधा कप दूध।
स्पैगेटी मिन्स बॉल्स के लिए
आधा कप मटन कीमा, आधा कप उबली स्पैगेटी, महीन कसा एक चम्मच पनीर, दो चम्मच मैश किया डिब्बाबंद कॉर्न, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च, नमक स्वादानुसार, दो चम्मच मक्के का आटा, फ्राई करने के लिए तेल, कटा हुआ हरा धनिया।
विज्ञापन
सर्व करने के लिए सूप सिट्क्स।
विधि
- सॉस पैन में मक्खन डालकर पिघला लें। उसमें हरी मिर्च और प्याज डालें ओर एक मिनट तक भुनने के बाद उसमें गाजर डाल दें।
- अब कीमा डाल कर हिलाते रहें, आंच कम कर उबालें और सूप बनाने की सभी सामग्रियां मिक्स करें और भूनें। सीजनिंग के लिए नमक, काली मिर्च और लाल मिर्च डालें, फिर दूध मिलाकर पांच मिनट के लिए उबाल लें।
- स्पेगेटी मिश्रण, मटन कीमा, पनीर, अनाज, नमक, मिर्च और मक्के का आटा डाल कर भूनें और अलग रख दें।
- कटोरे में सूप डालें और कुछ स्पेगेटी कीमा डाल दें और हरे धनिये का गार्निश के साथ परोसें।
कोमल की टिप्स
विज्ञापन
फ्रेंच बीन्स और शिमला मिर्च को भी इसमें डाल सकते हैं।