फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   sonu nigam fires on social media

यहां जो आया उसे पड़ी गाली: सोनू निगम

Fri, 17 Apr 2015 10:39 AM IST
मधु पाल/ बीबीसी हिंदी डॉटकॉम,मुंबई
मधु पाल/ बीबीसी हिंदी डॉटकॉम,मुंबई Updated Fri, 17 Apr 2015 10:39 AM IST
विज्ञापन
sonu nigam fires on social media

गायक सोनू निगम नाराज़ हैं। गाने ना मिलने से या साथी गायकों और संगीतकारों से नहीं बल्कि सोशल मीडिया से।

विज्ञापन


उन्हें लगता है कि इस प्लेटफ़ॉर्म पर जबरदस्त बदतमीजी होती है और वो वो ख़ुद भी इसके कई दफा शिकार हो चुके हैं।

सोनू का ग़ुस्सा

एक मोबाइल ऐप से जुड़े कार्यक्रम के सिलसिले में मीडिया से बात करते हुए सोनू निगम ने कहा, "आज फ़ेसबुक और ट्विटर पर हम सेलिब्रिटीज के लिए बहुत से अपशब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

हम जैसे कलाकार को छोड़िए, बड़े बड़े सुपरस्टार को भी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर गाली खाते देखा जा सकता है।" फिर ग़ुस्सा होते हुए सोनू निगम बोले, "इंटरनेट पर थोड़ा लगाम कसना चाहिए।
विज्ञापन


जिस तरह से हम बलात्कार के ख़िलाफ़ हैं, वैसे ही हमें किसी के मान सम्मान के बलात्कार के ‌खिलाफ भी होना चाहिए, जो कि हमारे जैसे कलाकारों पर होता रहता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू जिस ऐप के प्रमोशन पर आए थे उसके बारे में दावा किया जा रहा है कि वो अनट्रेंड या बेसुरे गायकों को भी सुरीला बना सकता है।

'अश्लील गाने'

सोशल मीडिया पर ग़ुस्सा ज़ाहिर करने के बाद सोनू के निशाने पर आए मौजूदा फ़िल्मी गाने जिन्हें वो ख़ासा अश्लील मानते हैं लेकिन इसके लिए वो गायकों को ज़िम्मेदार नहीं मानते।

सोनू के मुताबिक़ इसके लिए फ़िल्म मेकर्स ज़िम्मेदार हैं और उनकी सोच में सुधार आना ज़रूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed