फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   sonali and sumant poverty to glamour world

सोनाली और सुमंत: गरीबी से ग्लैमर तक

Sun, 22 Sep 2013 03:55 PM IST
Updated Sun, 22 Sep 2013 03:55 PM IST
विज्ञापन
sonali and sumant poverty to glamour world

सोनाली मजुमदार और महाराजू सुमंत की जोड़ी भले ही 'झलक दिखला जा' के छठें सीजन में विजेता न बन पाई हो, लेकिन उन्होंने अपने डांस से जानी-मानी हस्तियों समेत सभी का दिल जीत लिया।

विज्ञापन


नौ वर्षीय सोनाली और पंद्रह वर्षीय सुमंत की जोड़ी डांस टैलेंट हंट शो 'झलक दिखला जा' में सेकेंड रनर अप रही है। 'इंडिया गॉट टैलेंट' का ख़िताब ये जोड़ी पहले ही जीत चुकी है।
विज्ञापन


सोनाली और सुमंत बेहतरीन डांसर हैं यह तो सब जानते हैं कि लेकिन अच्छा डांसर बनने के पीछे छुपी उनकी कड़ी मेहनत के बारे में कम लोग जानते हैं।

'झलक दिखला जा' में सेकेंड रनर अप आने के बाद सोनाली ने कहा, "मेरे लिए यह सब किसी सपने से कम नहीं है।"

सोनाली का गाँव 'बकता' कोलकाता से पाँच घंटे की दूरी पर बांग्लादेश सीमा के पास है।

वो कहती हैं, "इस छोटे से गाँव में न तो बिजली की सुविधा थी और न ही अच्छे स्कूल की। हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं थी।"

गाँव से कोलकाता

सोनाली बताती हैं, "मेरे गाँव में एक भैया थे जो डांस सीखने के लिए बिवास सर के पास जाया करते थे। मैंने उनसे कहा कि एक बार मुझे भी ले चलो। पहले तो बिवास सर मुझे डांस ट्रेनिंग देने के लिए नहीं तैयार नहीं हुए। उन्होंने मेरे ऑडिशन लिया। मैं अच्छा डांस कर सकती हूँ, ये देखकर उन्होंने मुझे अपने डांसिंग स्कूल में भर्ती कर लिया। बिवास सर ने फीस के तौर पर मुझसे एक भी पैसा नहीं लिया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनाली ही की तरह सुमंत भी एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता चतुर्थ श्रेणी के रेलवे कर्मचारी हैं।

अपने पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में सुमंत बताते हैं, "मेरे माता-पिता के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि मुझे अच्छे से स्कूल में डाल सकें। उनके पास मुझे ऑडिशन देने के लिए एक शहर से दूसरे शहर भेजने के लिए भी पैसे नहीं थे। हमारे पास घर नहीं था हम रेलवे के दिए हुए घर में रहते थे।"

सुमंत कहते हैं, "मैं बिवास सर के पास आया और अपना ऑडिशन दिया। मेरा डांस देख उन्होंने मुझे अपने डांसिंग स्कूल में एडमिशन दे दिया।"

कोलकता से मुम्बई

सुमंत कहते हैं, "हमने कभी नहीं सोचा था की मुंबई आने के बाद हमारी ज़िन्दगी इस कदर बदल जाएगी। हमने बहुत मेहनत की और दर्शकों ने हमें इंडिया गॉट टैलेंट का खिताब जिता दिया। इसके बाद तो हमने कभी पीछे मुड़ कर ही नहीं देखा।"

सोनाली बताती हैं, "मेरे माता-पिता को मेरा जीतना एक सपने जैसे लगा। हमने कभी नहीं सोचा था की हम जैसे बच्चे भी कुछ कर पायेंगे। जब मैं जीती तो मेरे माता-पिता की आँखों से ख़ुशी के आंसू निकल गए।

इंडिया गॉट टैलेंट में जीतने के बाद सोनाली और सुमंत वापस कोलकाता चले गए।

सुमंत बताते हैं, "8 महीने बाद हमें बिवास सर का फ़ोन आया। उन्होंने हमें बताया कि हमें 'झलका दिखला जा' (सीज़न-6) में भाग लेना है। ये सुन कर हम दोनों बहुत खुश हुए। 'झलका दिखला जा' एक सेलिब्रिटी डांस शो है जहाँ जानी मानी हस्तियाँ भाग लेती हैं। हम लोग तो बस एक डांसर हैं लेकिन हम जैसे लोगों को मौका मिला ये हमारा सौभाग्य है।"

डांस और शिक्षा

'झलक दिखला जा' के लिए सुमंत और सोनाली ने जबरदस्त मेहनत की।

सुमंत कहते हैं, "सोनाली और मैं 6 से 8 घंटे डांस की प्रैक्टिस करते हैं और 4 घंटे पढ़ते हैं। हम जानते हैं कि शिक्षा बहुत जरूरी है इसलिए मैंने और सोनाली ने प्राइवेट ट्यूशन लेना शुरू कर दिया है। हमें लगातार स्कूल जाने की जरूरत नहीं पड़ती। साल में 2 बार परीक्षा देनी पड़ती है। मैं दसवीं में पढ़ता हूँ और सोनाली पाँचवी में।"

सोनाली और सुमंत कहते हैं कि 'झलक दिखला जा' में वे कई जानी-मानी हस्तियों से मिले, कई हीरो हीरोइनों से भी मिले। इन लोगों से मिलना उनके लिए किसी खूबसूरत सपने से कम नहीं था।

सुमंत बताते हैं कि इस शो के जरिए वो सलमान खान, ऋतिक रोशन, शाहरुख़ खान जैसे कई कलाकारों से मिले।

सुमंत कहते हैं, "मुझे कोई भी हीरोइन अच्छी नहीं लगी। हीरो में मैं सलमान खान और हृतिक रोशन का डांस और स्टाइल कॉपी करने का कोशिश करता हूँ"

वहीं सोनाली कहती हैं, "बड़ी होकर मैं माधुरी दीक्षित जैसी बड़ी डांसर बनना चहती हूँ और डांस करते वक़्त चेहरे पर उनके जैसे ही एक्सप्रेशन लाना चाहती हूँ।"


'झलक दिखला जा' सीज़न-6 न जीतने का सोनाली और सुमंत को बहुत दुःख हुआ। हारने के बाद वो रोए भी।

सोनाली कहती हैं, "'झलक दिखला जा' (सीज़न-6) से हमें एक अच्छा प्लेटफार्म और चांस मिला और अब हम और मेहनत करना चाहेंगे। हम वर्ल्ड फेमस डांसर बनना चाहते हैं। हम इंटरनेशनल लेवल पर डांस करने के लिए बाहर जाकर हम अपने देश का नाम रोशन करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed